ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

5 थानों की पुलिस ने 200 किमी तक किया किडनैपर का पीछा, छह घंटे में युवक को छुड़ाया

बड़वानी। बड़वानी जिले के निवाली थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक दिलीप गुजरे का अपहरण कर लिया गया। वह पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल जा रहे थे, तभी एक लाल रंग की कार में सवार 3-4 अज्ञात व्यक्तियों ने रास्ता रोककर दिलीप को जबरन कार में बैठा लिया और फरार हो गए।

पुलिस ने 6 घंटे में बचाया

घटना सोमवार शाम 6:30 बजे की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया। बड़वानी और महाराष्ट्र के पांच थानों की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और साइबर तकनीक की मदद से आरोपितों का पीछा किया।

200 किमी किया पीछा

पुलिस ने करीब 200 किमी तक पीछा करते हुए 6 घंटे के भीतर महाराष्ट्र के रावेर से अपहृत युवक को सुरक्षित छुड़ा लिया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एसपी डावर ने निवाली थाना पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

इनकी गिरफ्तारी

आरोपितों की पहचान सुजित काले (32), अनिकेत काले (30), महेश मगर (32) और अविनाश नलवडे (31) के रूप में हुई। सभी आरोपी पुणे, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले में अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी जोड़ दीं।