ब्रेकिंग
Yamunanagar News: यमुनानगर की नहर में डूबा 15 वर्षीय किशोर; नारियल पकड़ने के चक्कर में हुआ हादसा Fatehabad Liquor Scam: मालखाने से 211 पेटियां शराब गायब होने का मामला; तत्कालीन थाना प्रभारी रिमांड ... Bhiwani Yoga Day: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का बड़ा बयान; कहा- 'युवाओं को नशे से बचाने के लिए योग ज... Neemuch News: जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा का हुआ विरोध; सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों ने की नारेबाज... Shahdol Coal Scam: शहडोल में कोयला माफियाओं पर पुलिस का बड़ा एक्शन; 45 लाख रुपये का 1000 टन अवैध कोयल... President Draupadi Murmu in Kuno: राष्ट्रपति मुर्मू का कूनो नेशनल पार्क दौरा; चीता प्रोजेक्ट और बायो... Rewa NEET Exam Update: रीवा के 13 केंद्रों पर 5399 छात्रों ने दी नीट परीक्षा; कड़ी जांच के बाद ही मिल... Raisen Rain News: रायसेन में प्री-मानसून की पहली बारिश ने खोली नगरपालिका के दावों की पोल; सड़कें बनीं... Morena Crime News: ससुराल में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या; तालाब से 7 घंटे की मशक्कत ... ED Raid in Jabalpur: रीवा-जबलपुर में सड़क ठेकेदारों पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई; हाई क्वालिटी बि...

पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी खबर, घर से निकलने से पहले जान ले पूरा हाल…

पंजाब में बिगड़े मौसम के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, राज्य में आज बिजली गिरने के साथ बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आज पंजाब के कई जिलों के लिए बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण विजिबिलिटी बेहद  कम रही और वाहनों की गति धीमी हो गई। मौसम विभाग ने आज और कल राज्य में बारिश की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मलेरकोटला, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और संगरूर के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन स्थानों पर बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में कई जगहों पर बारिश का अनुमान है। इसी तरह शेष जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।4

इसी तरह कल यानि 5 फरवरी को पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में बारिश की संभावना है। हालांकि, राज्य के अन्य स्थानों पर बारिश का कोई अनुमान नहीं है और मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। विभाग ने कल के मौसम के लिए किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है। इसके बाद अगले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, 8 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर राज्य के मौसम पर पड़ सकता है।