ब्रेकिंग
Jharkhand Robotics Festival: झारखंड में तकनीक का जलवा, रोबोटिक्स फेस्टिवल में अपना हुनर दिखाएंगे युव... मॉक ड्रिल नहीं हकीकत! दुश्मन की सीमा में गिरा अमेरिकी पायलट, 48 घंटे के उस खौफनाक ऑपरेशन की पूरी कहा... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत! अगले 24 घंटे भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का ऑरेंज अल... सावधान रेल यात्री! आज बिलासपुर से रायपुर के बीच नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की प... 20 साल का साथ और आँखों में अंधेरा: बूढ़े 'छोटू' की जंगल में विदाई, रो पड़ीं सबकी आंखें Ambikapur Horror: अंबिकापुर में 'निर्भया' जैसी दरिंदगी से उबला शहर, सड़कों पर उतरी जनता; आरोपियों को... CG vs Telangana: ₹2,000 करोड़ के बिजली बिल पर ठनी! छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच आर-पार की जंग एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 26 साल पुराने घोटाले में पूर्व प्रबंधक अरेस्ट, ₹1 करोड़ 86 लाख के गबन का है ... भिलाई में छात्रा का आत्मघाती कदम: सुसाइड नोट में लिखा- 'मम्मी-पापा मुझे माफ करना', स्मृति नगर में भी... Chhattisgarh Mineral Revenue: छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग! खनिज राजस्व में रचा इतिहास, 2025-26 में हुई 1...

पति से Divorce के बाद मां की घटिया करतूत, 7 साल की बेटी की Video देख…

जीरकपुर में रहने वाले तलाकशुदा दंपत्ति की 7 वर्षीय मासूम बच्ची यहां तलवाड़ा से बरामद होने का समाचार सामने आया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जब लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लड़की के पिता को एक परिचित से इसकी जानकारी मिली। इसके बाद पिता बच्ची को सुरक्षित अपने घर ले आया।

जानकारी देते हुए कपिल पुत्र मोहन सरूप निवासी जीरकपुर ने बताया कि उसका अपनी पत्नी से 30 जनवरी 2025 को तलाक हो गया था। उसने बताया कि माननीय न्यायालय के सामने मां ने 7 वर्षीय बच्ची के पालन-पोषण और देखभाल की जिम्मेदारी ली थी। इसलिए लड़की को उसकी मां को सौंप दिया गया।गत दिवस उसे किसी ने फोन करके बताया कि उनकी बेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने के बाद वह अपनी बेटी के पास पहुंचे और उसे अपने घर ले आए।

उसने आरोप लगाया कि उसकी तलाकशुदा पत्नी और उसके प्रेमी ने उसकी बेटी को तलवाड़ा के पास चलती कार से बाहर फेंक दिया, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने लड़की को बचाया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कपिल ने बताया कि उसने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ लड़की की हत्या की कोशिश करने का मामला जीरकपुर थाने में दर्ज कराया है। वहां जांच अधिकारी SI जसवंत सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।