ब्रेकिंग
Under-20 National Wrestling: भिलाई में राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा का आगाज, 'विश्व कुश्ती में दिखेगा भा... Crime News: न्यायिक मजिस्ट्रेट को सपरिवार जान से मारने की धमकी, खुद को नक्सली बताकर मांगी 3 करोड़ की... Sadar Bazar News: सदर बाजार में चलेगा बुलडोजर! पुराने नक्शे के आधार पर अतिक्रमण हटाने की तैयारी, प्र... Balod News: बालोद में 'दूध गंगा' की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट सील, मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट में गंदगी देख... Durg News: भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक जवानों के बीच पहुंचे SSP, गमछा और वॉटर बॉटल गिफ्ट कर... Surguja Crime News: सरगुजा में महिला से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी गिरफ्तार, चिरमिरी में पुलिस ने घे... Crime News: घर का लाड़ला ही निकला चोर! मां-बहन के जेवर चुराकर खुद ही पुलिस के पास पहुंच गया शिकायत द... Sidhi News: सीधी में सांसद जी के सामने फूटा महिला का गुस्सा, भरे मंच से पूछा- बिजली और सड़क का क्या ... Ratlam School News: अब सरकारी स्कूलों में नहीं होगी बर्थडे और फेयरवेल पार्टी, रतलाम DEO ने जारी किया... Jiwaji University Scam: जीवाजी यूनिवर्सिटी का कारनामा! बिना परीक्षा और अटेंडेंस के व्यापम के बर्खास्...

हादसे दौरान लापता हुआ बच्चा, जांच में जुटी पुलिस

गुरदासपुर के कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां से तीन किलोमीटर दूर रंधावा फ्यूल सेंटर के सामने सड़क हादसा हो गया जिसमें एक फॉर्च्यूनर गाड़ी चालक ने एक मोटरसाइकिल सवार प्रवासी को टक्कर मार दी और फरार हो गया, हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे पड़ोसियों व अन्य रिश्तेदारों ने बताया कि कियारा राम जो पत्थर लगाने का काम करता था, आज फतेहगढ़ चूड़ियां से किसी गांव में जा रहा था कि अचानक एक फॉर्च्यूनर कार ने उसे टक्कर मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतक के दो बेटियां और एक बेटा है। घटनास्थल पर पहुंची पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी बिंदु देवी का कहना है कि उसका पति कियारा राम जो पत्थर लगाने का काम करता है और बिहार के रहने वाले थे और फतेहगढ़ चूड़िया की वार्ड नंबर 4, दशमेश नगर में रहते हैं और उनके तीन बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि उसका पति आज घर से काम देखने के लिए फतेहगढ़ चूड़ियां से बटाला की तरफ एक गांव में घर में जा रहा था तभी अचानक एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने उन्हें टक्कर मार दी और वहां से फरार हो गया। उसने बताया कि उसके पति की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उसका बेटा भी उनके साथ था, लेकिन बेटा अभी लापता है। हादसे वाली जगह  पर पहुंचकर ए.एस.आई. सुखदेव सिंह ने बताया कि सड़क हादसा हुआ और पूरे मामले की जांच की जा रही है।