ब्रेकिंग
Bengal Election 2026: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, इस सीट से TMC उम्मीदवार का नामांकन रद्द; जानें अब कि... Mathura Boat Accident Video: मौत से चंद लम्हे पहले 'राधे-राधे' का जाप कर रहे थे श्रद्धालु, सामने आया... पाकिस्तान: इस्लामाबाद में अघोषित कर्फ्यू! ईरान-यूएस पीस टॉक के चलते सुरक्षा सख्त, आम जनता के लिए बुन... Anant Ambani Guruvayur Visit: अनंत अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में किया करोड़ों का दान, हाथियों के लिए... पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव! जेल से रिहा होते ही मैदान में उतरा दिग्गज नेता, समर्थकों ने... Nashik News: नासिक की आईटी कंपनी में महिलाओं से दरिंदगी, 'लेडी सिंघम' ने भेष बदलकर किया बड़े गिरोह क... EVM Probe: बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार दिया EVM जांच का आदेश; जानें मुंबई विधानसभा ... Rajnath Singh on Gen Z: 'आप लेटेस्ट और बेस्ट हैं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Gen Z की तारीफ में पढ... SC on Caste Census: जाति जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार लगा CJI... पंजाब राजनीति: क्या AAP में सब कुछ ठीक नहीं? राघव चड्ढा ने विरोधियों को दिया करारा जवाब, बोले- 'मेरा...

22.68 लाख बुजुर्ग लाभार्थियों को 3,368.89 करोड़ वितरित

पंजाब सरकार द्वारा बुजुर्ग पेंशनधारकों को दिसंबर 2024 तक की पेंशन राशि के रूप में 3,368.89 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।समाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 34 लाख लाभार्थी हैं, जिनमें बुजुर्ग, दिव्यांगजन, विधवाएं, बेसहारा महिलाएं और आश्रित बच्चे शामिल हैं।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राज्य में कुल 22.68 लाख बुजुर्ग लाभार्थी हैं, जिन्हें दिसंबर 2024 तक 3,368.89 करोड़ रुपये की पेंशन राशि वितरित की जा चुकी है। उन्होंने आगे बताया कि राज्य सरकार ने विभिन्न पेंशन योजनाओं के लिए कुल 5,924.50 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है, जिसमें से चालू वित्तीय वर्ष के दौरान बुढ़ापा पेंशन के लिए 4,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के पुरुष और 58 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाएं, जिनकी वार्षिक आय 60,000 रुपये से अधिक न हो, इस योजना का लाभ उठाने के पात्र हैं।