ब्रेकिंग
Gondhal Oscar Entry: ऑस्कर में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली 'गोंधल' की स्पेशल स्क्रीनिंग, 9 अक्टूब... मक्का की ग्रैंड मस्जिद में आत्मघाती हमले का दावा: सऊदी अधिकारियों ने खबरों को बताया पूरी तरह बेबुनिय... सितंबर में यूपीआई ट्रांजैक्शन में गिरावट का दावा: जानिए सोशल मीडिया की खबरों की असली सच्चाई Samsung Galaxy Buds On Price: सैमसंग ने लॉन्च किया अनोखा क्लिप-ऑन ईयरफोन, Gemini Live और Head Gestur... Jivitputrika Vrat 2026: 3 अक्टूबर को रखा जाएगा जीवित्पुत्रिका व्रत, बन रहा वरीयान योग; देखें संपूर्ण... Chhavani Road Widening Indore: 60 फीट चौड़ाई के दायरे में आने वाले निर्माण हटाए गए, अब सड़क निर्माण ... लद्दाख के अनछुए ठिकाने: सदियों पुराने मठ, शांत वादियां और आत्मिक सुकून का संगम Gurdaspur Accident: बब्बेहाली रोड पर चलती कार पर गिरी पेड़ की भारी टहनी, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र; गाड... Faridkot Central Jail Search: फरीदकोट जेल में बड़ा सर्च ऑपरेशन, बैरकों से 20 मोबाइल और 30 नशीली गोलि... SDRF Search Operation Chhattisgarh: उत्तर बस्तर कांकेर के पखांजूर में हादसा, दूसरे बच्चे साहिल बर्मन...

ED की रेड के बाद जयश्री गायत्री फूड्स की डायरेक्टर ने खाया जहर, Suicide note में केंद्रीय मंत्री समेत 5 लोगों को बताया जिम्मेदार

भोपाल : प्रवर्तन निदेशालय ने जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के भोपाल, सीहोर और मुरैना जिले के ठिकानों पर छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान ईडी को 73 करोड़ रुपए की संपत्ति मिली है। कार्रवाई के अगले दिन जय श्री गायत्री फूड के मालिक किशन मोदी की पत्नी पायल मोदी ने अपने शाहपुरा बी-सेक्टर स्थित घर में जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जहर खाने से पहले पायल मोदी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान व उनकी लोक जनशक्ति पार्टी से जुड़े कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।

घटना गुरुवार शाम की है। जहां अपने शाहपुरा बी-सेक्टर स्थित घर में 31 वर्षीय पायल ने चूहे मारने वाली दवा खा ली। पायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। यह घटना भोपाल के चुनाभट्टी थाना क्षेत्र की है। हालांकि पायल ने जहर क्यों खाया और जान देने की कोशिश क्यों की इसके कारण अज्ञात है। फिलहाल पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है। पायल मोदी का कथित सुसाइड नोट सामने आ गया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और 5 अन्य लोगों पर आरोप लगाए है। इनमें चन्द्र प्रकाश पाण्डे, वेद प्रकाश पाण्डे, सुनील त्रिपाठी, भगवान सिंह मेवाड़ा और हितेष पंजाबी के नाम शामिल हैं। कथित सुसाइड नोट के मुताबिक, चंद्र प्रकाश पाण्डे और चिराग पासवान आपस में जीजा-साले हैं। वहीं, वेद प्रकाश पाण्डे और चंद्र प्रकाश आपस में सगे भाई हैं। सुसाइड नोट में आरोप लगाया गया है कि उक्त सभी लोग चिराग पासवान की पॉलिटिकल पावर का इस्तेमाल कर मोदी की कंपनियों पर CGST, FFSI, EOW, ED के छापे डलवा रहे हैं।