ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

अचानक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर पहुंच गए शिवराज, जानें क्यों की मुलाकात ?

भोपाल। शिवराज सिंह चौहान सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं, केंद्र में मंत्री होने के बावजूद शिवराज प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहते हैं , आज का दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को चौंकाने वाला था , जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी जिसमें प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कांग्रेस के कई दिग्गज मौजूद रहे, लेकिन अचानक शिवराज सिंह पहुंचे और जीतू पटवारी से मिले और गुफ्तगू करने लगे फिर क्या था सियासी गलियारों में ये चर्चा शुरू हो गई कि क्या वजह है कि शिवराज सिंह अचानक जीतू के बंगले पहुंचे।

शिवराज सिंह और जीतू की मुलाकात 

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और जीतू पटवारी के बीच चर्चा हुई, बंद कमरे में दोनों के बीच चर्चा हुई हालांकि चर्चा क्या हुई ये दोनों को ही पता है ,लेकिन इन दोनों की मुलाकात  के सियासी गलियारों में चर्चे शुरू हो गए हैं।

शिवराज सिंह और उनकी पत्नी ही पहुंचे जीतू के बंगले 

जीतू के घर शिवराज सिंह और उनकी पत्नी साधना सिंह भी पहुंची , इनके साथ और पार्टी का कोई भी नहीं था। लेकिन जब शिवराज बाहर आए तो बोले कि उनके बेटे की शादी है इसलिए सभी को वे न्यौता दे रहे हैं, उन्होंने कहा कि वे जीतू के घर उनको शादी में आमंत्रित करने आए थे।

जब शिवराज ने मिलाई टाइमिंग 

दरअसल शिवराज सिंह की मुलाकात चर्चाओं में इसलिए है क्योंकि वे उस समय पहुंचे जब जीतू पटवारी सरकार के मुद्दों पर सरकार को घेरने वाले थे, और सरकार पर लगातार उनके हमले जारी है , लेकिन शिवराज की टाइमिंग ने सबको हैरत में डाल दिया ,जानकारों का कहना है कि चाहते तो शिवराज सिंह इस वक्त आ सकते थे। जब जीतू घर पर होते लेकिन उन्होंने ऐसा टाइम चुना जिसमें सारी मीडिया जीतू पटवारी के बंगले पर मौजूद थी।

शिवराज परिवार के साथ अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे शादी का आमंत्रण देने

शिवराज के छोटे बेटे की सगाई हो चुकी है और वेलेंटाइन डे पर कुणाल की शादी है , वे वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। बेटे की शादी का आमंत्रण देने शिवराज अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ खुद पर्सनल जा रहे हैं।