ब्रेकिंग
Ujjain Simhastha 2028: विकास कार्यों के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद तोड़ा अपना पैतृक मकान, कहा- जनहित ... Ganesh Visarjan Accident Bhind: भारी बारिश के बीच नदी में फिसले पैर, एनडीआरएफ की टीम भी अब तक नहीं ढ... MPPSC Success Story: असफलता से हार नहीं मानी, 5 बार नेट क्वालीफाई कर राजीव कुशवाहा ने हासिल किया मुक... Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य...

खराब फॉर्म के बाद प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने मांगी ये चीज

बीते कुछ सालों में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कई धार्मिक यात्राएं की है. दोनों मशहूर संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात से लेकर बाबा नीम करौली के कैंची धाम तक जा चुके हैं. वहीं अब एक बार फिर से इस स्टार जोड़ी ने प्रेमानंद महाराज के दरबार में हाजिरी लगाई. विराट कोहली अपनी पत्नी और बच्चों के साथ प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए पहुंचे. इस दौरान विराट ने उन्हें घुटनो के बल लेटकर प्रणाम किया. जबकि अनुष्का शर्मा ने महाराज को दंडवत प्रणाम किया. अनुष्का ने संत से आशीर्वाद स्वरुप प्रेम और भक्ति की मांग की.

अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से मांगी प्रेम और भक्ति

वृन्दावन के लोकप्रिय संत हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज से मुलाकात करने और उनके दर्शन के लिए अक्सर ही देश की बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंचती है. विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज के पास दूसरी बार पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने विराट अनुष्का से हाल चाल पूछा. इसके बाद अनुष्का ने कहा, ‘पिछली बार जब हम आए थे तो मन में कुछ सवाल थे. और मुझे लगा कि पूछूंगी लेकिन वहां जो भी बैठा था उन सबने कुछ ना कुछ उसी तरह का सवाल आपसे किया. और जब मैं आपसे मन ही मन बातें कर रही थी मेरे जो भी सवाल थे. अगले दिन में एकांतिक वार्तालाप देखती थी तो कोई ना कोई वो सवाल पूछ लेता था. बॉलीवुड एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘आप बस मुझे प्रेम और भक्ति दे दो’.

प्रेमानंद महाराज ने विराट-अनुष्का को दिया आशीर्वाद

प्रेमानंद महाराज ने दोनों को आशीर्वाद देते हुए उनकी तारीफ भी की. संत ने कहा, ‘बहुत बहादुर है ये लोग (विराट कोहली और अनुष्का शर्मा). संसार का यश सम्मान प्राप्त होने पर भक्ति की तरफ मुड़ पाना बहुत कठिन होता है. हमें लगता है कि विशेष प्रभाव आपका इनके ऊपर भक्ति का पड़ेगा. भक्ति से ऊपर कुछ नहीं है. नाम जाप करो, खुश रहो. और खूब प्रेम से रहो. खूब आनंद से रहो’.

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में फ्लॉप रहे कोहली

हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली अपने बल्ले से जादू नहीं बिखेर सके. उन्होंने पांच मैचों की नौ पारियों में महज 190 रन बनाए. विराट के बल्ले से महज एक मात्र शतक (पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद 100 रन) आया था.