ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

HMPV से चीन में बिगड़ने लगे हालात, वुहान में स्कूल बंद, WHO ने वायरस पर मांगी रिपोर्ट

कोरोना के बाद एक बार फिर चीन का नया वायरस ‘ह्यूमन मेटान्यूमो’ दुनिया को डराने लगा है. चीन में वायरस से हालात बिगड़ने लगे हैं. वुहान में स्कूलों को बंद कर दिया गया है. यहां 10 दिन में HMPV के मामले 529% बढ़े हैं. बच्चों में बढ़ते मामलों को देखते हुए ही ये फैसला लिया गया है. चीन में वायरस से हड़कंप मचा हुआ है. एंटीवायरल ड्रग की भारी कमी है. एंटीवायरल ड्रग की ब्लैक मार्केटिंग शुरू हो गई है. हालत ये हो गई है कि एंटीवायरल ड्रग 41 डॉलर में बिक रहे हैं. वायरस के बढ़ते मामलों से WHO भी टेंशन में आ गया है. उसने चीन से HMPV की पूरी जानकारी मांगी है. चीन अभी तक HMPV मामलों पर जानकारी छुपा रहा है.

दुनियाभर में एचएमपी वायरस तेजी से फैल रहा है. भारत, मलेशिया, जापान, कजाकिस्तान में मामले बढ़ रहे हैं. ब्रिटेन में भी संक्रमण फैल रहा है. चीन के इस नए वायरस से पूरे स्पेन में कोहराम मचा हुआ है. स्पेन में अस्पतालों के बाहर मरीजों की लंबी कतार देखने को मिल रही है. स्पेन के एलिकांटे में 600 से ज्यादा ‘इन्फ्लुएंजा A’ के केस मिले हैं.

भारत में अब तक 5 राज्यों में 8 केस मिले

बात करें भारत की तो अब तक 5 राज्यों में 8 केस मिल चुके हैं. महाराष्ट्र में 2 मामले मिले हैं. यहां 13 साल की लड़की और 7 साल का बच्चा संक्रमित मिला है. दोनों बच्चे बुखार के बाद इस वायरस से संक्रमित पाए गए. कर्नाटक, तमिननाडु, गुजरात और पश्चिम बंगाल में भी केस मिले हैं. इस वायरस को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट है. राज्यों में बैठकों का दौर जारी है.

कहां कितने मरीज मिले

राज्य केस संक्रमित
कर्नाटक 2 दोनों बच्चे
गुजरात 1 बच्चा
पश्चिम बंगाल 1 बच्चा
तमिलनाडु 2 दोनों बच्चे
महाराष्ट्र 2 दोनों बच्चे

केंद्र सरकार ने राज्यों को इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई) और श्वसन संबंधी बीमारियों के लिए निगरानी बढ़ाने और एचएमपीवी की रोकथाम के बारे में जागरूकता फैलाने की सलाह दी है. सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ एक डिजिटल बैठक की थी.