ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

असम: 300 फीट नीचे खदान में भरा पानी, 10 मजदूर अभी भी फंसे; रेस्क्यू जारी

असम के दीमा हासाओ जिले के उमरांग्स कोयला खदान में पानी भरने से बड़ा हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक खदान में पानी भरने से करीब 27 मजदूर फंस गए थे. वहीं इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं खदान में फंसे तीन मजदूरों की मौत हो गई है. वहीं घटनास्थल पर सेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं.

खादान से निकाल गए मजदूरों के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. तीन मजदूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं खदान में फंसे मजदूरों को निकाले जाने का काम जारी है. श्रमिकों की पहचान नेपाल के गंगा बहादुर श्रेष्ठ, दरांग के हुसैन अली, जाकिर हुसैन और मुस्तफा अली, कोकराझार के सरपा बर्मन और खुची मोहन रॉय, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के संजीत सरकार, दिमा हसाओ और सोनितपीर के लिदान मागर के रूप में हुई है.

तीन मजदूरों की हुई मौत

घटना उमरांग्स में असम खदान के ब्लॉक 19 में हुई. खदान में फंसने से तीन मजदूरों की मौत हो गई. तीनों श्रमिकों की पहचान दरंग के दलगांव के हुसैन अली, मुस्तफा अली और जाकिर हुसैन के रूप में की गई. कोयला खदान के अंदर अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं. लोगों को निकालने के लिए घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है.

पानी भरने से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, बीते दिन सुबह मजदूर करीब सुबह 7 बजे खदान में गए थे. वहीं कुछ ही देर बाद खदान पानी से भर गई. जिसके बाद उसमें काम करने वाले मजदूर फंस गए. हालांकि खदान में फंसे मजदूरों की संख्या के मारे स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है. माना जा रहा है कि करीब 27 मजदूर खदान में फंसे थे. जिनमें से रेस्क्यू के दौरान 17 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है.

वहीं इस घटना पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि मैं भगवान से सभी लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं. साथ ही घटनास्थल पर कई अधिकारी पहुंचे हैं.