ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

सिंगरौली: सेप्टिक टैंक में मिले 4 शव, हत्या के बाद लाश को लगाया गया ठिकाने

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक घर में बने सेप्टिक टैंक में चार लोगों के शव मिले हैं. यह सभी शव क्षत-विक्षत हैं. सूचना मिलते ही जिले में सनसनी फैल गई है. मामला बरगवां थाना क्षेत्र में हिंडाल्को के गेट नंबर 3 के पास बड़ोखर गांव का है. फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. आशंका है कि चारों लोगों की हत्या करने के बाद टैंक में उनके शवों को ठिकाने लगाया गया है.

सूचना मिलने पर देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम और कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला के साथ एसपी मनीष खत्री ने मौका मुआयना किया है. पुलिस के मुताबिक यह सामूहिक हत्याकांड का मामला है. थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने बताया यहां रहने वाले हरि प्रसाद प्रजापति के मकान के पीछे से दुर्गंध आने की सूचना मिली थी. इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि दुर्गंध सेप्टिक टैंक के अंदर से आ रही है. इसके बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से टैंक को खोला और इसमें पड़े चारों शवों को बाहर निकाला.

फोरेंसिक टीम संग जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि फिलहाल चारों शवों की शिनाख्त कराई जा रही है. दूसरी ओर, मकान मालिक हरि प्रसाद ने भी अपने बेटे के गुमशुदगी की शिकायत दी है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीओपी के पांडे ने मौका मुआयना के बाद घटना की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि शवों की पहचान कराने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है. इसके लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है.

भोपाल तक वारदात की गूंज

उन्होंने आशंका जताई कि इन चारों लोगों की हत्या नए साल के जश्न के दौरान हुई हो सकती है. हालांकि इस संबंध में अभी तक पुलिस को कोई ठोस इनपुट नहीं मिला है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक साल पहले बने इस मकान में हरि प्रसाद प्रजापति के बेटे सुरेश ने नए साल का जश्न मनाया था. इसमें उसने अपने कुछ दोस्त मित्रों को बुलाया था. उसी दिन से सुरेश भी लापता है. पुलिस ने मौके से ही एक कार भी बरामद की है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शवों की पहचान होने पर मामले का खुलासा होने का उम्मीद है.