ब्रेकिंग
लातेहार में बवाल! 18 लोगों पर FIR के विरोध में बाजार बंद; सड़कों पर उतरा समाज, दी बड़े आंदोलन की चेत... LPG संकट ने याद दिलाए 'मिट्टी के चूल्हे'! रांची के बाजारों में मिट्टी और लकड़ी के चूल्हों की भारी मा... Ranchi LPG Crisis: राजधानी में रसोई गैस के लिए हाहाकार! एजेंसी के बाहर प्रदर्शन और सड़क जाम; प्रशासन... झारखंड में जनगणना पर 'महाभारत'! पहले ही चरण में केंद्र और राज्य में ठनी; वादाखिलाफी का बड़ा आरोप रांची पुलिस का 'क्विक रिस्पॉन्स' अवतार! हाई-टेक मॉनिटरिंग से अपराध पर लगाम; अब बच नहीं पाएंगे अपराधी Dhanbad Jail Inspection: जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने किया धनबाद जेल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लि... मच्छरदानी और गैस सिलेंडर! खूंटी में रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर; रातभर पहरे के बाद भी नहीं मिली ... Palamu Encounter: बस स्टैंड हत्याकांड के आरोपी और पुलिस के बीच भिड़ंत, जवाबी फायरिंग में अपराधी घायल तेजस्वी यादव का 'मिशन झारखंड'! कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची दौरा; 5 अप्रैल को फूकेंग... झारखंड का महुआ अब बनेगा 'इंटरनेशनल ब्रांड'! फूड ग्रेन उत्पादन शुरू, दुनिया भर के बाजारों में मचेगी ध...

इंदौर में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने विजयनगर थाने का किया घेराव, जमकर की नारेबाजी, जानिए पूरा मामला

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में हिंदू जागरण मंच के द्वारा रविवार को विजयनगर थाने का घेराव कर दिया हिंदू जागरण मंच का कहना है कि विजयनगर क्षेत्र में लगातार गुंडागर्दी बढ़ रही है, वहीं नशाखोरी भी लगातार बढ़ रही है जिसके चलते पुलिस प्रशासन द्वारा हमारे ही कार्यकर्ताओं पर झूठी रिपोर्ट दर्ज की गई है। दरअसल पिछले दिनों पिक्चर्स पब के बाहर एक युवती को तीन बदमाशों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया था और उसके सर पर बीयर की बोतल भी फोड़ दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुई थी पूरे ही मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

जिसे लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता रविवार को थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर दिया, हिंदू जागरण मंच का आरोप है कि जिस लड़की पर बदमाशों ने हमला किया था वह विशेष वर्ग के युवक थे वहीं आरोपी युवकों की शिकायत पर पुलिस ने हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के ख़िलाफ़ भी मामला दर्ज कर लिया।

 जिन्हे पुलिस ने आरोपी बनाया है वह हमारे कार्यकर्ता और वह सूचना मिलने के बाद वहां पर पहुंचे थे और घायल को अस्पताल ले जा रहे थे, इस बीच पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया और उन्हें ही आरोपी बना दिया है। इस संदर्भ में हमने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है वही एसीपी का कहना है कि हिंदू जागरण मंच द्वारा ज्ञापन लिया गया है, उन्होंने जो भी जायज मांग की है उसकी जांच की जाएगी इसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।