ब्रेकिंग
प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना 'हैवान'! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. क... ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी ... IPL 2026: जीत के बाद भी अभिषेक शर्मा को लगा बड़ा झटका! खाते में आएंगे सिर्फ ₹5.62 लाख, जानें क्यों क... Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी का तांडव! तेज हवाओं से थमी रफ्तार; जानें UP सम... अमित शाह का 'मिशन बंगाल': "15 दिन यहीं रुकूंगा", रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे 'आसान तरीका' पुणे में अप्रैल में 'प्रलय'! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार रसमलाई के लिए 'रक्तपात'! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं... Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया 'सांस्कृतिक फासीवाद', लोकसभा स्पीकर को लिखी...

दुकान के बाहर थूकने पर दो पक्षों में विवाद, जमकर चले हथियार और लात घूसे

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में दुकान के बाहर एक युवक द्वारा थूकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। थूकने वाले युवक को मना किया तो युवक आक्रोश में आया और हथियार लेकर पीड़ित पक्ष की दुकान में जा पहुंचा जिसके बाद आस पड़ोस के दुकानदारों ने युवक को हथियार सहित पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पूरा मामला इंदौर के जूनि इंदौर थाना क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी का है। जहां भोला मास्टर की दुकान पर काम करने वाले सचिंद्र ने सामने वाली दुकान के बाहर थूक दिया था जिसको लेकर पीड़ित दुकान दार ने उसे समझाया जिसके बाद सचिंद्र तैश में आ कर दुकान से धारदार हथियार लेकर हमला करने आया। तभी आसपड़ोस के लोगों ने उसे पकड़ लिया।

पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है थाना प्रभारी जूनि इंदौर ने बताया की घटना के बाद सचिंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। वह मूल रूप से उत्तरप्रदेश का रहने वाला है और कुछ सालों से यहां रह रहा है।