ब्रेकिंग
अमित शाह का 'मिशन बंगाल': "15 दिन यहीं रुकूंगा", रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे 'आसान तरीका' पुणे में अप्रैल में 'प्रलय'! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार रसमलाई के लिए 'रक्तपात'! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं... Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया 'सांस्कृतिक फासीवाद', लोकसभा स्पीकर को लिखी... Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा ब... बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की म... Rahul Gandhi vs Govt: CAPF विधेयक पर राहुल का तीखा हमला! एनकाउंटर में पैर गंवाने वाले जांबाज का वीडि... West Bengal News: मालदा में जजों को बनाया बंधक! सुप्रीम कोर्ट भड़का, कहा—"ये जंगलराज है", CBI-NIA जा...

इंदौर में 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, दो नाबालिगों ने इस घटना को दिया अंजाम

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है, दुष्कर्म के प्रयास की घटना को पड़ोस के ही रहने वाले दो नाबालिगों ने अंजाम दीया है। यह पूरा मामला सामने आने के बाद दोनों नाबालिग को पुलिस ने पकड़ कर लिया है। दरअसल पूरा मामला इंदौर कि द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है। इस मामले में जानकारी देते हुए डीसीपी ऋषिकेश मीना ने बताया कि द्वारकापुरी क्षेत्र में एक परिवार रहता है उनकी एक चार साल की बेटी है और 5 साल का बेटा है दोनों ही अपने काम से बाहर गए हुए थे।

इस दौरान पड़ोस में ही रहने वाले दो नाबालिगों ने इस घटना को अंजाम दिया, इस पूरे ही मामले में बच्ची को चोट भी आई है। जब बच्ची को परेशानी हुई तो पड़ोसी ने परिजन को इसकी जानकारी दी इसके बाद नाबालिग के माता-पिता उसे थाने लेकर पहुंचे, वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल बच्ची का मेडिकल कराया, वहीं एक 10 वर्षीय और एक 17 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने तत्काल अपनी पकड़ में लिया।

 इस पूरे ही मामले में बाल अपचारियों के परिजन को भी पुलिस ने नोटिस थमाया है और उन्हें पाबंद किया है कि अगर इतनी कम उम्र में बच्चों की ऐसी मानसिकता है तो उन्हें किसी अच्छे डॉक्टर की आवश्यकता है। उन्हें तत्काल डॉक्टर को दिखाया जाए और उनकी काउंसलिंग भी कराई जाए, फिलहाल दोनों ही नाबालिगों को बाल न्यायालय में पेश कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।