ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

पति ने नौकरी से छुट्टी नहीं ली, तो पत्नी ने फांसी लगा ली… भोपाल का मामला, 2018 में हुई थी लव मैरिज

भोपाल। करोंद क्षेत्र की बृज कालोनी में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। फांसी लगाने से ठीक पहले उसने अपने पति से फोन पर बात की थी। वह पति के नौकरी से छुट्टी नहीं लेने पर गुस्सा थी और इसी के चलते वह फांसी के फंदे पर झूल गई। हालांकि मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

निशातपुरा थाना पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। एसआई करन सिंह डालमिया ने बताया कि 28 वर्षीय स्मिता मिश्रा अपने पति प्रतीक के साथ बृज कॉलोनी में रहती थी।

2018 में की थी लव मैरिज

  • स्मिता और प्रतीक, दोनों मूलत: नर्मदापुरम जिले के रहने वाले हैं और वर्ष 2018 में प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक चार वर्षीय बेटा भी है। प्रतीक राजधानी में एमआर का काम करता है।
  • प्रतीक ने पुलिस को बताया कि स्मिता को दो दिन से पेट दर्द हो रहा था। उसका इलाज भी करवाया था, लेकिन वह चाहती थी कि प्रतीक छुट्टी कर ले। शुक्रवार को प्रतीक सुबह काम के सिलसिले में पिपरिया गया था।
  • उसने दिन में फोन किया कि वह उससे नाराज है, उसे चिंता नहीं है। नौकरी से छुट्टी क्यों नहीं ली। यह बात करने के बाद स्मिता ने फोन काट दिया था। प्रतीक ने कई बार फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला।
  • इसके बाद प्रतीक ने अपने पड़ोसी किरायेदार को फोन किया। यहां एक कमरे में उनका बेटा टीवी देख रहा था, जबकि दूसरे कमरे में स्मिता फांसी के फंदे पर झूलती अवस्था में मिली।