ब्रेकिंग
Dehradun Crime News: ओवरटेकिंग विवाद में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौ... UP PCS 2024 Topper List: घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटिय... दूसरी बार बची जान! नागपुर एयरपोर्ट जा रहे कांग्रेस सांसद की कार का भीषण एक्सीडेंट, हालत स्थिर AIIMS Delhi Alumna Nepal Health Minister: एम्स दिल्ली की पूर्व छात्रा डॉ. निशा मेहता बनीं नेपाल की स... Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा के लिए खुले ग्रीन कार्ड के काउंटर, जानें किन वाहनों के लिए रजिस्ट... Unique Vow Fulfilled: 'पत्नी से पीछा छुड़ा दो भगवान', मन्नत पूरी होने पर पति ने की 9KM की दंडवत यात्... Bihar Politics News: राज्यसभा जाएंगे सीएम नीतीश कुमार और नितिन नवीन, बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों ... LPG Supply Crisis: गैस एजेंसी के बाहर डेरा! मच्छरदानी लगाकर सोने को मजबूर लोग, ओटीपी मिलने के बाद भी... Nainital Village Electricity: नैनीताल के इस गांव में आजादी के बाद पहली बार पहुंची बिजली, विधायक राके... Maharashtra Road Accident News: महाराष्ट्र में स्कॉर्पियो और बस की भीषण भिड़ंत, हादसे में 6 लोगों की...

निवाड़ी जिले की ओरछा पुलिस ने हाईवे पर हुई लूट की घटना का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले की ओरछा पुलिस ने हाईवे पर हुई लूट की घटना का खुलासा किया है, आरोपियों ने चिड़ीमार बंदूक से डराकर लूट की घटना को अंजाम दिया था, पुलिस ने लूट की घटना को अजांम देने वाले तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों के पास से लूट का सामान बरामद कर लिया है, दरअसल 26 दिसंबर 2024 की रात करीब 11:30 बजे फरियादी मेवालाल यादव अपने साथियों के साथ ललितपुर से भूसा लेकर लौट रहे थे, तभी चकरपुर के मुस्कान ढ़ाबे के पास हाईवे पर पल्सर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उनके ट्रैक्टर को रोक लिया।

बदमाशों ने हथियारों से धमकाकर फरियादी और उनके साथियों से 15 हजार रुपए नकद और दो मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान लूट लिया था और मोटरसाइकिल से फरार हो गये थे। बदमाशों में से एक मोटरसाइकिल चला रहा था, जबकि दूसरे ने हॉकी और तीसरे ने बंदूक से फरियादी को धमकाया था, फरियादी की शिकायत पर थाना ओरछा पुलिस ने अपराध दर्ज किया था, पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर तत्तपरता दिखाते हुए आरोपियों की पहचान कर 24 घंटे के भीतर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों के नाम सचिन राजपूत निवासी चकरपुर से लूट के 4 हजार नकद एवं एक मोबाइल फोन, एक हॉकी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है, दूसरे आरोपी अनिल राजपूत निवासी चकरपुर से एक बंदूक और 4 हजार नकद और मोबाइल बरामद किया है। जबकि तीसरे आरोपी रोहित अहिरवार निवासी थाना बबीना से लूट के चार हजार नकद और एक मोबाइल जब्त किया है, इन सभी तीनों आरोपियों पर पूर्व में भी है कई मामले दर्ज हैं।