ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा... Ujjain Master Plan 2035 Implementation: 15 मीटर से बढ़ाकर 24 मीटर चौड़ा होगा मार्ग, 39 प्रभावितों को... Raipur Development News: शहर के सौंदर्यीकरण और जलापूर्ति विस्तार को हरी झंडी, एम्स के पास मरीजों के ... Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Delhi Tour: बस्तर विकास और पानी के समुचित प्रबंधन पर हो रही है चर्चा,... Chhattisgarh Employees Federation News: संभाग स्तरीय प्रदर्शन के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी, एरियर्स... Jharkhand Central Agency News: ऑल इंडिया कोल माइंस यूनियन की शिकायत पर कार्रवाई, भ्रष्टाचार निवारण अ... Eastern Railway Cancellation List: कटावरोधी कार्य के चलते 39 पैसेंजर और 6 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द... Shweta Sharma Giridih Politics: पति के अधूरे सपनों को पूरा करेंगी श्वेता शर्मा, पीरटांड के सुदूरवर्त... Howrah to Khatipura Special Train 03007: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर रेलवे का अहम फैसल...

सलमान खान ने सबके सामने खुद पर बरसाए थे कोड़े, सेट पर हर कोई रह गया था दंग

सलमान खान को पूरी फिल्म इंडस्ट्री खूब प्यार देती है. दबंग खान कल अपना जन्मदिन मनाने जा रहे हैं. अभिनेता की जिंदगी में ये साल काफी चैलेंजिंग रहा है. हालांकि इन सबके बाद भी लोग उनको बहुत प्यार करते हैं और सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी उनको उतना ही प्यार मिलता है. सलमान खान अपनी फिल्मों के लिए बहुत मेहनत करते हैं. किरदार में ढल जाना उनकी कला है. लेकिन एक बार सेट पर कुछ ऐसा हुआ कि सलमान खान खुद पर ही कोड़े बरसाने लगे थे. चलिए जानते हैं कि आखिर सलमान ने ऐसा क्यों किया था.

सलमान खान इंस्टाग्राम पर एक्टिंव रहते हैं. वो अपनी फिल्मों और लाइफ से जुड़ी अपडेट्स शेयर करते रहते हैं. कुछ साल पहले सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें अभिनेता खुद पर कोड़े बरसाते नजर आ रहे थे. उनका ये रूप देखने के बाद सलमान के फैन्स भी हैरान रह गए थे.

जब सलमान ने खुद पर बरसाए कोड़े

सलमान खान ने जो वीडियो शेयर किया था, वो साल 2019 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘दबंग 3’ के सेट का था. वीडियो में सलमान खान पहले पोतराज समाज के लोगों से बात करते हैं. अभिनेता पहले पोतराज समाज के लोगों को खुद पर कोड़े बरसाते देखते हैं, इसके बाद वो खुद भी ऐसा करने की कोशिश करते हैं. कोड़े से निकलने वाली आवाज के बारे में सलमान खान उन लोगों से पूछते हैं. तो वो सलमान को बताते हैं कि कोड़े में आगे की तरफ जो बंधा हुआ रहता है, उससे आवाज आती है.

सलमान को कोड़े मारते देख लोगों ने बजाई तालियां

वीडियो में आगे सलमान खान उसको पहले अपने हाथ पर मारकर देखते हैं और कहते हैं कि आवाज नहीं आ रही है. इसके बाद तो सलमान खान कोड़ा पकड़ते हैं और अपने ऊपर दनादन कोड़े बरसाने लगते हैं. आखिरी में वो उनको कोड़ा वापस कर देते हैं और भीड़ में लोग एक्टर को देखकर ताली बजाने पर मजबूर हो जाते हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान ने लिखा था, “उनके दर्द को शेयर करने और फील करने में एक अलग एहसास है. बच्चा पार्टी इसे अपने ऊपर कभी ट्राई मत करना.”

सलमान खान वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान अपनी अगली फिल्म सिकंदर में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं. सलमान खान की सिकंदर अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी.