ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

बड़वानी के जुलवानिया में तीन मकानों में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी, जिले के जुलवानिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दशहरा मेदान स्थित घट्टी बस्ती में देर रात अचानक आग लग गई, प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार को देर रात लगभग 12:30 मीरा बाई नामक महिला के मकान में अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास के दो मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। राजपुर और सेंधवा से फ़ायर फाइटर बुलवाकर आग पर क़ाबू पाया गया।

 मीरा बाई का कहना है कि उनके मकान में सब कुछ जलकर ख़ाक हो गया कुछ भी नहीं बचा, वहीं सुरेश ने बताया कि वह देर रात अपने घर में सो रहे थे तभी अचानक आग लग गई। उनकी एक मोटर साइकल और लगभग 40 मुर्ग़ा मुर्गी जल गए घर में रखे नगद पैसे ,अनाज ,किराना ,कपड़े सब जल कर ख़ाक हो गए।

आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँची थी। जुलवानिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। वहीं  जले मकानों के मालिकों के रो – रो कर बुरा हाल है, उनका सब कुछ जलकर खाक हो चुका है।