ब्रेकिंग
विदेश गए युवक की मौत, 36 दिनों बाद गांव पहुंचा शव, नम आंखों से हुआ अंतिम संस्कार Amritsar Weather Update: अमृतसर में दूसरे दिन भी भारी बारिश और ओलावृष्टि! मौसम विभाग का अलर्ट जारी Amritsar High Alert: अमृतसर में चप्पे-चप्पे पर कमांडो तैनात! संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल के स... Ludhiana Vigilance Action: लुधियाना में विजिलेंस का बड़ा धमाका! रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ ... Punjab Road Accident: चलती कार पर गिरा लोहे का भारी खंभा, शीशा तोड़कर घुसा अंदर; बाल-बाल बचे यात्री Ludhiana Traffic News: लुधियाना की सड़कों पर 'मौत का जुगाड़'! खतरनाक वाहनों से बढ़ा हादसों का डर, प्... Chandigarh News: चंडीगढ़ भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमला! पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा, जांच तेज सुखबीर बादल ने CM भगवंत मान को घेरा, ओलावृष्टि से खराब हुई फसल पर मुआवजा दे सरकार Cyber Fraud: ट्रेडिंग ऐप के नाम पर बड़ी ठगी! मुनाफे के चक्कर में व्यापारी ने गंवाए 21.35 लाख रुपये Haryana Education News: एक्सटेंशन लेक्चररों को बड़ा झटका! हाई कोर्ट ने समान काम-समान वेतन (या नियमित...

इंदौर क्राइम ब्रांच ने लाखों रुपए की एमडी ड्रग्स के साथ चार आरोपियों को पकड़ा, पूछताछ में हुए कई खुलासे

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से यह सूचना मिली थी कि कुछ आरोपी इंदौर के किला मैदान क्षेत्र में मादक पदार्थ की डिलीवरी देने के लिए आने वाले हैं, इसी सूचना के आधार पर इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने स्कॉर्पियो जो संदिग्ध नजर आ रही थी उसे रोका और रोकने पर जब उसकी तलाशी ली तो उसमें चारों आरोपियों के पास से 52 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है तो वहीं पकड़े गए आरोपियों के द्वारा राजस्थान के प्रतापगढ़ से एमडी ड्रग्स लाकर इंदौर में सप्लाई करने की बात कबूली है।

इस मामले में क्राइम ब्रांच डीसीपी ने रविवार को बताया की आजाद नगर का जावेद और उसका साथी भी पकड़ा गया है। इनके ऊपर कई अपराध दर्ज किए गए हैं। वहीं इसके साथ प्रताबगड़ का गोलू भी पकड़ा गया है जो ड्रग्स का काम करता है और गाड़ी बुक करने वाला शुभम भी पकड़ा है यह सभी मिल कर यहां छात्रों को ड्रग्स सप्लाई करते थे, पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।