ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

सपा विधायक के बिगड़े बोल, बीजेपी को बताया ‘हिंदू आतंकवादी संगठन’

समाजवादी पार्टी के सदर विधायक सुरेश यादव ने विवादित बयान देकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया है. उन्होंने भाजपा सरकार को ‘हिंदू आतंकवादी संगठन’ करार दिया. यह बयान उस समय आया जब वे बाबा साहब भीमराव आंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान के खिलाफ गन्ना दफ्तर में आयोजित विरोध प्रदर्शन में सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान सुरेश यादव ने कहा, ‘यह भाजपा सरकार, सरकार नहीं बल्कि हिंदू आतंकवादी संगठन है, जो देश को बर्बाद करना चाहती है. सपा इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी.’

बाराबंकी जिले में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक सुरेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों और मजलूमों की आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी. बीजेपी की सरकार देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है.

सपा विधायक के इस बयान के बाद सियासी माहौल गर्म हो गया है. भाजपा नेताओं ने इसे गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए सपा पर जमकर निशाना साधा. भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि सपा नेताओं की बयानबाजी उनकी हताशा को दर्शाती है. इस विरोध प्रदर्शन में जिले के सभी सपा जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे.

अमित शाह के बयान पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश

दरअसल, बाबा साहब भीमराव आंबेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है. इसी मुद्दे पर शनिवार को प्रदेशभर में सपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किए. बाराबंकी में गन्ना दफ्तर पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान सुरेश यादव ने भाजपा सरकार को ‘हिंदू आतंकवादी संगठन’ करार दिया है. वहीं सपा सदर विधायक सुरेश यादव का भाजपा सरकार को ‘हिंदू आतंकवादी संगठन’ बताने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.