ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

24 को आंबेडकर सम्मान मार्च तो 27 को बेलगावी में बड़ी रैली… अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस का हमला जारी

लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर विरोध अब तक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इस बयान के विरोध के दौरान संसद में धक्का-मुक्की कांड तक देखने को मिला. इस मामले को लेकर कांग्रेस किसी भी तरीके से खत्म होने नहीं देखना चाहती है. यही कारण है कि अब कांग्रेस बयान के विरोध में पूरे देश में एक नया कैंपेन चालू करने जा रही है. 24 दिसंबर को कांग्रेस आंबेडकर सम्मान मार्च निकालने के साथ ही 27 दिसंबर को बेलगावी में एक बड़ी रैली आयोजित करने जा रही है.

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस ने मौजूदा समय में संविधान की प्रासंगिकता को देखते हुए संसद में इस पर चर्चा की मांग की थी. बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं का अपमान करने की कोशिश की. इसके अलावा संसद में अमित शाह के बयान से सभी नेता आहत हुए हैं. उन्होंने कहा कि शाह ने बाबा साहेब का अपमान किया है.

उन्होंने कहा कि अब तक इस मामले में न तो अमित शाह और न ही पीएम मोदी किसी की तरफ से कोई माफी नहीं मांगी गई. यही कारण है कि अब कांग्रेस मांफी मंगवाने के लिए इस मुद्दे को पूरे देश में उठाने जा रही है.

कांग्रेस निकालेगी आंबेडकर सम्मान मार्च

डां. आंबेडकर के अपमान के विरोध में कांग्रेस पार्टी 24 दिसंबर को पूरे देश में आंबेडकर सम्मान मार्च निकालेगी. इसकी जानकारी केंद्रीय महासचिव केसी बेणुगोपाल ने दी है. कांग्रेस की तरफ से इस मार्च को आंबेडकर सम्मान मार्च नाम दिया गया है.

इस मार्च से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता अपने जिले, विधानसभा क्षेत्रों में पत्रकारों से बातचीत करेंगे और गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग करेंगे.

कांग्रेस कर रही इस्तीफे की मांग

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कथित रूप से आंबेडकर पर दिये गये बयान के बाद से कांग्रेस लगातार बीजेपी पर हमला बोल रही है और शाह के इस्तीफे की मांग कर रही है, लेकिन अमित शाह ने कांग्रेस की मांग को खारिज कर दिया है और कांग्रेस को दलित विरोधी और आंबेडकर विरोधी करार दिया था.