ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

दिल्ली के नरेला में मर्डर! अपार्टमेंट में घुसे 4 लोग, चाकू घोंपकर की शख्स की हत्या

राजधानी दिल्ली के नरेला में एक शख्स की चाकू मार कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया है कि आज शाम करीब 6:28 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल मिली थी, जिसमें बताया गया कि अपार्टमेंट में एक युवक की हत्या कर दी गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा किए हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है.

दरअसल नरेला के पॉकेट-18 हिंद अपार्टमेंट में शख्स की हत्या की जानकारी पुलिस को मिली. जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. जहां फ्लैट के अंदर 26 साल के हिमांशु का शव पड़ा हुआ था. पुलिस की जांच में पता चला कि हिमांशु की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी.

पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो पता चला कि हिमांशु पिछले चार महीने से सुमित कौशिक नाम के शख्स के साथ फ्लैट में रह रहा था. सुमित के बेटे यश ने बताया कि शाम करीब 6 बजे चार लोग फ्लैट में आए और हिमांशु पर हमला कर दिया. आरोपियों की पहचान रवि उर्फ कैदी, साहिल उर्फ गौरी, अक्षय खत्री और आशीष उर्फ फौजी के रूप में हुई है.

क्यों की हत्या

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि रवि ने सुमित से जबरन 45,000 रुपये उधार लिए थे. इस पर हिमांशु ने रवि के घर सफियाबाद जाकर उसकी मां को धमकी दी थी कि यदि पैसे वापस नहीं किए तो अंजाम बुरा होगा. इसी बात का बदला लेने के लिए रवि ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर हिमांशु की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. पुलिस ने चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं. इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच की जा रही है.