ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

एयरटेल का wifi यूजर्स को बड़ा तोहफा, फ्री में मिलेगी इस ओटोटी की सर्विस

भारती एयरटेल ने अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए जी5 के साथ पार्टनरशिप की है. इस पार्टनरशिप के तहत अब एयरटेल के WiFi ग्राहकों को जी5 का कंटेंट देखने को मिलेगा. हालांकि, यह सुविधा सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को मिलेगी, जिन्होंने एयरटेल के 699 रुपये या उससे ज्यादा का प्लान सब्सक्राइब किया है.

दोनों कंपनियों की पार्टनरशिप के बाद से अब एयरटेल के यूजर्स Zee5 के कंटेंट को बिना कोई अतिरिक्त पैसा दिए. फ्री में एक्सेस कर पाएंगे. इसमें यूजर्स के कंटेंट में ओरिजिनल शो, फिल्में और OTT सीरीज शामिल होंगी. इस पार्टनरशिप के तहत एयरटेल WiFi ग्राहक अब 1.5 लाख घंटे से अधिक का कंटेंट देख सकेंगे.

कंटेंट पोर्टफोलियो होगा बेहतर

एयरटेल के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अमित त्रिपाठी ने कहा कि जी5 की लाइब्रेरी उनके कंटेंट पोर्टफोलियो को और बेहतर बनाएगी. समृद्ध लाइब्रेरी हमारे कंटेंट पोर्टफोलियो में बहुत गहराई जोड़ती है, जो हमारे उपयोगकर्ताओं के लिए समग्र अनुभव को बढ़ाती है. हम अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम सेवा प्रदान करने के एकमात्र एजेंडे के साथ अपने कंटेंट पोर्टफोलियो का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. जी5 से एयरटेल WiFi यूजर्स को एक बेहतरीन कंटेंट अनुभव मिलेगा. वहीं, भारती एयरटेल के साथ डील पर जी5 के चीफ बिजनेस ऑफिसर मनीष कालरा ने कहा कि यह साझेदारी से जी5 का कंटेंट एयरटेल के ग्राहकों को और भी ज्यादा एंटरटेनमेंट ऑप्शंस देगा. कंटेंट से दर्शकों को विभिन्न शैलियों, भाषाओं और प्रारूपों का एक शानदार अनुभव मिलेगा.

350 से अधिक चैनल्स हैं शामिल

वहीं, एयरटेल ने भी अपने यूजर्स को शानदार कंटेंट देने के लिए अपनी सुविधाओं को अपग्रेड किया है. एयरटेल की WiFi+TV ऑफरिंग में अब 350 से अधिक HD चैनल्स भी शामिल हैं. एयरटेल Xstream Play के जरिए 23 OTT सर्विसेज का एक्सेस मिलता है, जैसे SonyLiv, ErosNow, SunNxt और AHA. इसके अलावा जी5 के साथ पार्टनरशिप के बाद एयरटेल WiFi ग्राहकों को Amazon Prime, Netflix और Hotstar जैसी सेवाएं भी मिलेंगी.