ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

MP में 5 लाख से ज्यादा बच्चे कुपोषण का शिकार, मंत्री निर्मला भूरिया ने विधानसभा में किया बड़ा खुलासा

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालिन सत्र का आज तीसरा दिन है। विपक्ष मंहगाई, शराब माफिया और बेरोजगारी को लेकर जमकर हंगामा कर रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश महिला और बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने एक अहम जानकारी का खुलासा किया है। मंत्री निर्मला भूरिया ने विधानसभा में स्वीकार किया है कि राज्य में इस साल कम से कम 5.41 लाख कुपोषित बच्चे आंगनवाड़ी केंद्रों में नामांकित हुए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा संख्या धार जिले में है। मंत्री निर्मला ने भितरवार से बीजेपी विधायक मोहन सिंह राठौर के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

विधानसभा सत्र के दौरान विधायक राठौर ने बच्चों में कुपोषण और उन्हें दिए जाने वाले भोजन के बारे में जिलेवार आंकड़े मांगे तो मंत्री निर्मला भूरिया ने बताया कि प्रदेश के आंगनवाड़ी केंद्रों में नामांकित 62.88 लाख बच्चों में से 5.41 लाख कम वजन के हैं। धार जिले में सबसे ज्यादा 35,950 कम वजन वाले बच्चे पंजीकृत हैं, इसके बाद खरगोन में 24,596 और बड़वानी में 21,940 बच्चे पंजीकृत हैं। राजधानी भोपाल में 12,199 कम वजन वाले बच्चे हैं, जबकि इंदौर में 11,437 बच्चे कम वजन के हैं।