ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

संभल सांसद के घर में कैसे आ रही थी बिजली? विभाग ने सील कर दिए तीनों मीटर… अब होगी चोरी की जांच

इस समय यूपी का संभल जिला सुर्खियों है. सुर्खियों में इसलिए, क्योंकि पुलिस-प्रशासन दंगाइयों पर कार्रवाई तो कर ही रहा है. साथ ही माननियों पर भी कार्रवाई हो रही है. बुलडोजर कार्रवाई के साथ-साथ बिजली चेकिंग भी की जा रही है. इस चेकिंग अभियान में आम आदमियों से लेकर माननियों के घर भी बिजली विभाग की रडार पर हैं. मंगलवार को समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर रहमान बर्क के घर पर बिजली विभाग मीटर बदलने पहुंचा.

अधीक्षण अभियंता बीके गुप्ता ने बताया कि इससे पहले सांसद जियाउर रहमान बर्क के घर पर नॉर्मल मीटर लगा था, जिसे बदलकर इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाया जा रहा है. सांसद के घर पर तीन बिजली के कनेक्शन थे. तीनों मीटर को सील किया जा रहा है और जांच की जाएगी कि इससे बिजली चोरी होती थी या नहीं. अधीक्षण अभियंता बीके गुप्ता का कहना है कि इससे पहले जब भी पुलिस इन इलाकों में आती थी तो विरोध का सामना करना पड़ता था और इस इलाके में करीब 70% कटिया से बिजली चोरी की जाती है.

बिजली विभाग ने लगाया डिजिटल मीटर

बिजली विभाग की कार्रवाई के दौरान मंगलवार को सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क के घर बड़ी संख्या में पुलिस और आरएएफ की टीम पहुंची. सांसद सांसद जियाउर रहमान बर्क के पिता ममलूक-उर-रहमान बर्क ने बताया कि बिजली विभाग के लोग पुराना बिजली का मीटर हटाकर डिजिटल मीटर लगा रहे हैं, लेकिन इसके लिए पुलिस का आना गलत है. उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस संभल में शांति नहीं चाहती. हर तरफ पुलिस ही पुलिस है. बिजली का मीटर लगाने के लिए बिजली विभाग ही काफी है तो फिर आखिर पुलिस क्यों आई?

बिजली चोरी की 3 महीने में 1250 FIR

बता दें कि संभल जिले में पिछले तीन महीनों बिजली चोरी मामले में पुलिस ने 1250 FIR दर्ज की हैं. 5 करोड़ 20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है. पिछले दो दिनों में 90 FIR की गई हैं, जिनमें से चार मस्जिद और एक मदरसे से बिजली चोरी पकड़ी गई है. इन दो महीनों में लगभग एक करोड़ 75 लाख का जुर्माना लगाया गया है.