ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

जालौन में ऑनर किलिंग! 2 भाइयों ने मिलकर बहन को मारा, पति ने भी दिया साथ… अफेयर का था शक

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. यहां दो सगे भाइयों ने बहन के चरित्र खराब होने की आशंका पर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. साथ ही उसके शव को नहर में फेंक दिया. हैरान करने वाली बात यह है कि इस काम में मृतक महिला के पति ने भी सालों का साथ दिया. इस ऑनर किलिंग का खुलासा करते हुए पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार का लिया. महिला का पति अभी फरार है. उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है.

जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि बीते 13 दिसंबर को जालौन कोतवाली के अंतर्गत आने वाली खजुरी नहर की झाड़ियों में एक महिला का शव मिला था. महिला की बेरहमी से हत्या की गई थी. महिला की शिनाख्त ज्योति पत्नी अमित निवासी नारो भास्कर के रूप में की गई थी. शव मिलने की सूचना खजूरी प्रधान द्वारा दी गई थी.

सूचना के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए खुलासे के लिए जालौन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पटेल के साथ एसओजी, सर्विलांस टीम को लगाया गया था. सोमवार को इस हत्याकांड का खुलासा जालौन कोतवाली पुलिस द्वारा किया गया.

पुलिस ने दोनों भाइयों को किया गिरफ्तार

ज्योति की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके सगे भाई राम प्रकाश और जितेंद्र उर्फ जीतू बेलदार पुत्रगण स्वर्गीय मानसिंह निवासी मोहल्ला उमरार खेड़ा उरई और उसके पति अमित निवासी नारो भास्कर ने की थी. पुलिस ने राम प्रकाश और जितेंद्र उर्फ जीतू को गिरफ्तार का लिया. इनके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक बांका, मृतका का मोबाइल और एक ऑटो जिसमें ले जाकर ज्योति की हत्या की गई थी, उसे बरामद कर लिया.

दोनों भाइयों और पति ने की हत्या

वहीं महिला के पति अमित की गिरफ्तारी का पुलिस प्रयास कर रही है. इस खुलासे के बारे में अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि 7/8 दिसंबर की रात्रि को ज्योति का भाई राम प्रकाश, जितेंद्र और उसका पति अमित ऑटो (UP 92 HT 9 52) से उसे कहीं लेकर जा रहे थे. इस दौरान ज्योति की बांका से हमला करते हुए हत्या कर दी गई. साथ ही लाश को नहर में फेंक दिया.

महिला के भाई पर 11 आपराधिक केस

हत्या का मुख्य कारण महिला का दूसरे व्यक्ति के साथ अफेयर और उसके साथ भाग जाना था, जिससे आहत होकर दोनों सगे भाइयों ने अपने बहन के पति के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल इस मामले में दोनों सगे भाइयों को जेल भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि राम प्रकाश के खिलाफ 11 आपराधिक मामले जालौन के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं. वहीं आरोपी पति अमित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.