ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...

ऑटो में बांधे हाथ-पैर, ट्रैक्टर चोरी के शक में युवक को दी तालिबानी सजा; हुई मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर में चोरी के आरोप में एक युवक को तालिबानी सजा देते हुए पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. गांव वालों का कहना है कि मृतक गांव में ट्रैक्टर चोरी करने आया था. इसी दौरान उसे पकड़ा था. गांव वालों ने युवक को पकड़कर उसके हाथ-पैर एक ऑटो में बांध दिये थे. इसके बाद उन्होंने पूरी रात रुक-रुक कर युवक की पिटाई की. युवक रहम की भीख मांगता रहा है, लेकिन किसी ने उसकी एक भी नहीं सुनी थी.

मुजफ्फरपुर के औराई के योगिया गांव के लोगों ने चोरी के शक में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी. गांव वालों का कहना है कि मृतक शंभू अपने चार दोस्तों के साथ गांव में एक ट्रैक्टर चोरी करने आया था. चोरी की भनक लगते ही ट्रैक्टर मालिक जाग गया और उसने चिल्लाना शुरू कर दिया. हल्ला सुनते ही शंभू और उसके चार साथियों ने भागना शुरू कर दिया. शंभू के साथी तो जान बचाकर भाग निकले, लेकिन शंभू को गांव वालों ने पकड़ लिया.

ऑटो में बांधकर की पिटाई

गांव वालों ने शंभू को पकड़ाकर एक ऑटो में बांध दिया. इसके बाद पूरी रात उसकी गांव वालों ने रुक-रुक कर जमकर पिटाई की. मामले की जानकारी होते ही पुलिस आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची और युवक को गांव वालों के चुंगल से छुड़ाया. पुलिस आनन-फानन में शंभू को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. प्रशिक्षु DSP सह थाना अध्यक्ष अभिजीत अल्केश ने बताया कि युवक को चोरी के आरोप में गांव वालों ने पकड़ा था.

पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक को गिरफ्तार किया

युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर के मालिक गंगा साहनी और उसके भतीजे पुकार साहनी को गिरफ्तार किया गया है. चोर की सूचना पुलिस को नहीं देकर असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर किसी की करना अपराध है.