ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

देवास में दो बाइकों की जोरदार टक्कर ,हादसे में दंपति की मौत

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में भीषण हादसा हुआ है और यहां पर दो बाइक आमने-सामने से टकरा गईं. हादसे में बाइक सवार दंपति की मौत हो गई, एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह घटना इंदौर रोड स्थित फ्लाईओवर पर हुई है।

बताया जा रहा है कि बाइक पर दंपत्ति शहजाद और उनकी पत्नी इंदौर से किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान रामनगर और विकास नगर के बीच बने फ्लाईओवर पर उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इस हादसे में शहजाद गंभीर घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी 4 फीट उछलकर ब्रिज से नीचे गिर गई।

दूसरी बाइक का चालक आकाश भी गंभीर रूप से घायल हो गया था।इसके बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने दंपति को मृत घोषित कर दिया. इधर, आकाश की हालत भी गंभीर बनी हुई है और उसे प्राथमिक इलाज देकर इंदौर रेफर कर दिया गया है. फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।