ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

धौंस जमाने के लिए पेट्रोल पंप पर की थी फायरिंग, हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पुलिस ने एनकाउंटर में पकड़ा

उत्तर प्रदेश के सीएम सिटी गोरखपुर की पुलिस ने मामूली विवाद में तमंचा दिखाने और पेट्रोल पंप पर धौंस जमाने के लिए फायरिंग के आरोपी को एनकाउंटर में धर दबोचा है. पुलिस के मुताबिक यह बदमाश शाहपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और इसके खिलाफ अलग अलग थाने में लूट, मारपीट, हत्या की कोशिश समेत कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. अब पुलिस इस बदमाश के आपराधिक रिकार्ड खंगालने में जुटी है.

मामला गोरखनाथ थाना क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक बीते 6 दिसंबर को पैडलेगंज-नौसड़ रोड स्थित पेट्रोल पंप पर तीन बदमाशों ने मामूली विवाद में फायरिंग की थी. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी. सीसीटीवी फुटेज से बदमाश सर्फराज की पहचान कर पुलिस उसकी तलाश शुरू कर दी. इसी बीच मुखबिर से मिली लोकेशन के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर इस बदमाश का एनकाउंटर किया है. सर्फराज के पैर में गोली लगी है.

6 दिसंबर को की थी फायरिंग

गोरखपुर पुलिस के मुताबिक रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर 6 दिसंबर की शाम को शाम को यह बदमाश अपने दो साथियों के साथ पेट्रोल भरने पहुंचा था. उस समय इसके आगे एक बाइक सवार युवक था. आरोप है कि बदमाशों ने बाइक सवार से पहले पेट्रोल डलाने के लिए विवाद किया और देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि एक बदमाश ने तमंचा निकाल कर बाइक सवार युवक पर फायर कर दिया. गनीमत रही कि बाइक सवार इस वारदात में बाल-बाल बच गया.

बदमाश के पैर में लगी गोली

उधर, पेट्रोल पंप पर फायरिंग की आवाज से दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आनन फानन में सीसीटीवी फुटेज निकालकर बदमाश की पहचान कराई गई.इसी बीच रविवार की सुबह पुलिस को मुखबिर से इस बदमाश की लोकेशन गोरखनाथ थाना क्षेत्र में मिली. इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की. जहां दोनों तरफ से फायरिंग हुई. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इस बदमाश के पैर में गोली मारकर दबोच लिया है. फिलहाल पुलिस ने इसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.