ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

‘मेरा पोता व्योम जिंदा भी है या नहीं…’, बहू निकिता सिंघानिया की गिरफ्तारी के बाद अब अतुल के पिता को सताया इस बात का डर

AI सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा और साले अनुराग को अरेस्ट कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 14 दिसंबर को तीनों की गिरफ्तारी हुई. अब इस बीच अतुल के पिता का बयान सामने आया है. उन्होंने सबसे पहले बेंगलुरु पुलिस का धन्यवाद किया. कहा- मैं पुलिस का शुक्रगुजार हूं कि पुलिस ने मेरे बेटे के गुनाहगारों को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन मेरा पोता व्योम कहां है, इसकी हमें कोई जानकारी नहीं है. हमें उसकी चिंता सता रही है.

अतुल के पिता पवन मोदी ने कहा- पता नहीं निकिता ने मेरे मासूम पोते को कहां रखा है. वो जिंदा है भी या नहीं. कुछ नहीं पता. हमें डर है कि कहीं उसके साथ भी कुछ गलत न कर दिया हो. हम बस यही चाहते हैं कि व्योम की कस्टडी हमें मिले. पोते को हम अपने साथ रखना चाहते हैं. एक दादा के लिए बेटे से भी बढ़कर उसका पोता होता है. सभी लोग हमारे समर्थन में हैं. कोर्ट को चाहिए कि वो पोते की कस्टडी हमें सौंपे. यही बच्चे के भविष्य के लिए सही रहेगा.

पवन मोदी ने कहा- व्योम हमारे बेटे की आखिरी निशानी है. कोर्ट को उसे हमें सौंप देना चाहिए. हम उसका अच्छे से देखभाल करेंगे. हम चाहते हैं कि अपना आखिरी समय पोते के साथ ही गुजारें. अतुल तो नहीं रहा, लेकिन पोता हमारे साथ रहेगा तो शायद हमारे दिल पर लगे कुछ घाव कम हो जाएं. हम पीएम मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और आरजेडी लीडर तेजस्वी यादव सहित सभी नेताओं से गुहार लगाते हैं कि हमें हमारा पोता दिलवाने में मदद करें.

चारों आरोपी गिरफ्तार

अतुल के भाई विकास मोदी ने भाभी समेत चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 108 के तहत मामला दर्ज करवाया है. 14 दिसंबर को बेंगलुरु पुलिस ने निकिता, निशा और अनुराग को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. भारतीय कानून के मुताबिक, इस लिहाज से चारों को 10 साल जेल की सजा हो सकती है.

धारा 108 का मुकदमा

धारा 108 भारतीय न्याय संहिता से जुड़ी एक धारा है. यह धारा आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़ी है. इसके मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति आत्महत्या करता है और बाद में पता चलता है कि किसी और ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया था तो उस व्यक्ति को दस साल तक की जेल और जुर्माना हो सकता है. इस अपराध में, दोस्त, रिश्तेदार या कोई भी अन्य व्यक्ति शामिल हो सकता है. जल्द ही उन्हें सुनवाई के लिए कोर्ट में दोबारा से पेश किया जाएगा. अब देखना ये होगा कि कोर्ट उन्हें इस मामले में कितनी सजा सुनाता है.