ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...

UP: झांसी में मदरसा संचालक के घर पर NIA की रेड्स, विदेशी फंडिंग का लगा है आरोप

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, यूपी और गुजरात में कई जगहों पर छापेमारी की. एनआईए ने ये छापेमारी आतंकी गतिविधियों और विदेशी फंडिंग के मामले में की है. इसके तहत एनआईए ने जम्मू-कश्मीर के 4 जिलों में छापेमारी की है. रईसी, अनंतनाग, बारामुल्ला और बडगाम में छापेमारी की गई. वहीं, यूपी के झांसी में एक मदरसा संचालक के घर पर छापेमारी की गई.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने यूपी के झांसी में एक मदरसा संचालक के घर पर छापेमारी की. वहीं, एनआईए मदरसा संचालक मुफ्ती खालिद नकवी से पूछताछ कर रही है. मुफ्ती खालिद नकवी पर विदेशी फंडिंग का आरोप लगा है. मुफ्ती खालिद नकवी वीडियो में बैठे लोगों को ऑनलाइन मदरसा क्लास देते हैं. एनआईए की टीम मुफ्ती खालिद नकवी से झांसी पुलिस लाइंस में पूछताछ कर रही है.

एनआईए ने देशभर में की कई छापेमारी

दो महीने पहले एनआईए ने देशभर में छापेमारी कर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया था. यह छापेमारी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक षड्यंत्र के मामले में की गई थी. जिसमें भारत के युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें आतंकी गतिविधियों में शामिल करने की योजना बनाई जा रही थी.

एनआईए की जांच में पता चला है कि जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य भारत में अलग-अलग जगहों पर सक्रिय थे. इनका मकसद युवाओं को भड़काकर आतंकी संगठनों में भर्ती करना और उन्हें आतंकी हमलों के लिए तैयार करना था. ये लोग सोशल मीडिया और दूसरे तरीकों से आतंकवाद से जुड़ा दुष्प्रचार करने में भी शामिल थे.

अर्श डाला के सदस्यों के खिलाफ पंजाब में रेड्स

वहीं, इससे एक दिन पहले एनआईए ने पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर छापेमारी की थी. एनआईए ने बुधवार को कनाडा स्थित अर्श डाला समेत प्रतिबंधित खालिस्तान टेररिस्ट फोर्स (केटीएफ) संगठन के सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर-आतंकवादी संबंध मामले में पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर छापेमारी की थी.

एनआईए की टीमों ने गिरफ्तार आरोपी बलजीत मौर से जुड़े संदिग्धों के साथ-साथ डाला और केटीएफ से जुड़े लोगों के ठिकानों पर व्यापक तलाशी ली. पंजाब के बठिंडा, मुक्तसर साहिब, मोगा, फिरोजपुर, संगरूर और मानसा जिलों और हरियाणा के सिरसा जिलों में छापेमारी की गई.