ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

बहन से बात करते दिखा युवक, तो भाई ने उसे किडनैप कर कपड़े उतारकर पीटा

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम के एक युवक का अपहरण कर बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना 29 नवंबर की है। पीड़ित युवक ने देहात थाने में तीन युवकों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।

एसडीओपी पराग सैनी के मुताबिक केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है आरापितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। पीड़ित युवक ने बताया कि उसके एक लड़की से दोस्ती है। 29 नवंबर को लड़की के भाई ने दोस्तों के साथ रोक लिया।

आरोपितों ने शराब पी

रसूलिया रोड से उसका अपहरण कर ग्राम पतलई लेकर गए। यहां पर जमकर मारपीट की गई फिर तीन हजार रुपए छुड़ाकर आरोपितों ने शराब पी। फिर कपड़े उतार कर पीटा गया। युवक आरोपितों से छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन इसके बाद भी उसे पीटा गया।

राघव ने तीन हजार रुपये निकाले हैं

पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने राघव गोस्वामी, ऋतिक गोस्वामी, हरिओम गोस्वामी पर अपहरण कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वीडियो के आधार पर आरोपितों की पहचान की गई है। युवक का कहना है कि राघव ने तीन हजार रुपए निकाले हैं।

रुपए ऐंठने का भी आरोप

पीड़ित युवक का कहना है कि तीनों आरोपितों ने मारपीट करने का वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर रुपए ऐंठे। घर से चोरी छुपे लाकर रुपए आरोपितों को दे दिए, लेकिन रुपए लेने के बाद भी वीडियो का वायरल कर दिया गया।

पीड़ित का कहना है कि उसे अब जान का खतरा बना हुआ है। आरोपित लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। डोलरिया व देहात थाना पुलिस घटना के संबंध में जांच कर रही है। एसडीओपी का कहना है कि जल्द ही आराेपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।