ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...

हादसे ने पकड़ा दिया लाखों का गांजा…तेज रफ्तार एक्सयूवी पलटी, पुलिस ने गाड़ी में से जब्त किए 67 पैकेट

धमतरी : धमतरी जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम माडमसिल्ली के सियारी नाला पुलिया के महिंद्रा एक्सयूवी 500 के वाहन की हादसाग्रस्त होने की सूचना केरेगांव थाना पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर आरोपी ड्राइवर वाहन के पास मौके पर मौजूद था और वहीं पुलिस ने हादसे का शिकार हुई गाड़ियों की तलाशी ली तो गाड़ी से कुल 4 गांजे के पैकेट को बरामद किया गया।

पुलिस ने जब इस संबंध में सख्ती से बात की तो आरोपी ड्राइवर प्रदीप कुमार ने झाड़ियां के बीच छुपा कर रखे हुए अन्य गांजा के पैकेट के बारे में जानकारी दी। वही झाड़ियां के बीच आरोपी ड्राइवर ने कुल 67 पैकेट गांजे को छुपा कर रखा था। जिसका कुल वजन 349.120 किलोग्राम जिसकी कुल कीमत 34,91,200 बताई जा रही है। जिसे पुलिस ने जब्त किया है।

आरोपी के विरुद्ध धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत कार्रवाई की गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी का नाम प्रदीप कुमार (31) ग्राम कानो थाना, अग्रोहा जिला हिसार, हरियाणा निवासी बताया जा रहा है। एक्सीडेंट हुए एक्सयूवी 500 वाहन का नंबर HR 26BU 9823 है जो कि हरियाणा पासिंग है।