ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...

इंदौर में तेज ठंड के बीच खजराना गणेश जी को पहनाए गए ऊनी वस्त्र

इंदौर।  मालवा क्षेत्र में लगातार शीतलहर चल रही है। लोग सर्दी से बचने के लिए तरह-तरह के इंतजाम भी कर रहे हैं। इंदौर में मौजूद विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश जी कोभी इन दिनों गर्म वस्त्र पहनाए जा रहे हैं। खजराना गणेश मंदिर के पुजारी ने बताया कि इन दिनों प्रतिदिन खजराना गणेश जी और रिद्धि सिद्धि को विशेष प्रकार से बनाए गए गर्म ऊनी वस्त्र रात्रि के समय पहनाए जा रहे हैं।

यह क्रम शिवरात्रि तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि भक्तों द्वारा खजराना गणेश जी को विशेष प्रकार के ऊनी वस्त्र बनाकर अर्पित किए गए हैं, इसी ऊनी वस्त्रों को रात्रि के समय खजराना गणेश जी को पहनाया जाता है। फिलहाल इन ऊनी वस्त्रों में भगवान गणेश जी का यह रूप श्रद्धालुओं को काफी पसंद आ रहा है।