ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

जब राजनाथ सिंह को संसद परिसर में राहुल गांधी देने लगे तिरंगा… देखें VIDEO

संसद सत्र में इस बार कांग्रेस लगातार सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस की तरफ से हर रोज नए तरीके से संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. ये विरोध खुद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में किया जा रहा है. आज भी कांग्रेस के तमाम नेता अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. इसके तहत कांग्रेस NDA सांसद और मंत्रियों को गुलाब और तिरंगा दे रही है. जब राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को झंडा दिया तो उन्होंने लेने से इंकार कर दिया और आगे बढ़ गए.

संसद में जैसे ही राजनाथ सिंह अपनी गाड़ी से नीचे उतरे, उसके तुरंत बाद राहुल गांधी उनके पास पहुंच गए. इस दौरान राजनाथ सिंह और राहुल के बीच कुछ सेकेंड की बातचीत हुई, लेकिन जैसे ही राहुल ने तिरंगा दिया तो राजनाथ सिंह बिना लिए ही मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए. इस दौरान वहां मौजूद कांग्रेस नेता, बीजेपी नेता और यहां तक की सिक्योरिटी भी ठहाके लगाती नजर आई. अब इस वाकये का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कांग्रेस लगातार अडानी मामले पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है, चाहे संसद के अंदर की बात हो या फिर संसद के बाहर की बात हो. हर तरीके से कांग्रेस अपना विरोध दर्ज करा रही है. इसके पहले कांग्रेस टी- शर्ट पर मोदी अडानी की तस्वीर लगाकर संसद पहुंची थी. तो वहीं बीते दिन राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गौतम अडानी का मुखौटा लगाए हुए कांग्रेस के ही नेताओं का इंटरव्यू लिया था. जिसकी वीडियो भी जमकर वायरल हुई है.

संसद परिसर में विरोध- प्रदर्शन

अडाणी मुद्दे और राज्यसभा सभापति के खिलाफ अविश्ववास प्रस्ताव को लेकर विपक्षी दल संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.