ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...

शादी के 10 दिन बाद याद आया बॉयफ्रेंड, फिर दुल्हन ने जो किया…दूल्हा सीधे पहुंचा थाने

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक नई नवेली दुल्हन ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है, जहां उसने शादी के 10 दिन बाद ससुराल वालों के साथ बड़ा खेल कर दिया. दुल्हन अपने प्रेमी के साथ चोरी-छिपे भाग गई और ससुराल से करीब आठ लाख के गहने और दो लाख रुपये नगद भी अपने साथ ले गई. यह मामला माड़ीपुर इलाके से सामने आया है. लुटेरी दुल्हन के पीड़ित पति राहुल कुमार ने लुटेरी दुल्हन और उसके प्रेमी के खिलाफ काजी मोहम्मदपुर थाने में FIR दर्ज कराई है.

अब पुलिस आरोपी दुल्हन और उसके प्रेमी की तलाश कर रही है. राहुल ने पुलिस को बताया कि बीते 25 नवंबर को वैशाली जिले के गंगाब्रिज थाना इलाके की एक लड़की से उसकी शादी हुई थी. इसके बाद 10 दिनों तक सब कुछ ठीक ठाक चला. 5 दिसंबर को वह काम पर चला गया और उसकी मां सब्जी लाने के लिए बाजार चली गई. तभी लुटेरी दुल्हन ने घर से भागने का प्लान बनाया.

दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग

राहुल ने आगे बताया कि 5 दिसंबर की दोपहर में दुल्हन लापता हो गई. मां जब बाजार से लौटी तो दुल्हन घर पर नहीं मिली. मां ने तुरंत इसकी जानकारी दी. वह काम छोड़कर घर लौटा और दुल्हन को काफी ढूंढा गया, लेकिन दुल्हन का पता नहीं चला. इसके बाद जब घर में तलाश की गई तो पता चला कि दुल्हन को शादी में जो गहने मिले थे. वह भी दुल्हन साथ में ले गई. इसके साथ ही उसकी मां के गहने भी वह अपने साथ ले गई है. अलमारी में रखे दो लाख रुपये भी गायब थे. राहुल ने पुलिस को बताया कि शादी से पहले से ही उनकी पत्नी का दूसरे युवक से प्रेम संबंध था.

सत्यम भी घर से फरार

जब दुल्हन गायब हुई तो पता चला कि वह शादी से पहले भी अपने प्रेमी राजापाकड़ निवासी सत्यम के साथ भाग गई थी. मायके वाले उसे किसी तरह वापस लेकर आए और उसकी शादी कराई लेकिन वह सत्यम से लगातार कॉन्टैक्ट में रही और फोन पर बात करती थी. इसके बाद राहुल अपनी पत्नी के प्रेमी सत्यम के घर पहुंचा तो सत्यम का पूरा परिवार घर छोड़कर फरार हो चुका था.

मामले में FIR दर्ज हुई

जब उन्होंने पत्नी और उसके प्रेमी को फोन किया तो उनके साथ खराब व्यवहार कर धमकी दी. वहां से लौटने के बाद राहुल ने काजी मोहम्मदपुर थाने में FIR दर्ज कराई. नगर DSP सीमा देवी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज की मदद से दुल्हन और उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.