ब्रेकिंग
IRCTC Tour: रांची के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! भारत गौरव ट्रेन से करें 6 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा,... Nalanda Temple Stampede: बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौ... IPL 2026: रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल, लाइव मैच में रोने के बाद 'पुराने प्यार' को किया किस। Honey Singh Concert: हनी सिंह के कॉन्सर्ट में सुरक्षा के साथ खिलवाड़! चेतावनी के बाद भी तोड़े एयरपोर... Financial Deadline: 31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना New IT Rules 2026: बदल जाएंगे डिजिटल नियम, केंद्र सरकार के आदेश को मानना अब सोशल मीडिया के लिए होगा ... Hanuman Ji Puja Rules for Women: महिलाएं हनुमान जी की पूजा करते समय न करें ये गलतियां, जानें सही निय... पुराना मटका भी देगा फ्रिज जैसा ठंडा पानी, बस अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स। Baisakhi 2026: बैसाखी पर पाकिस्तान जाएंगे 3000 भारतीय सिख श्रद्धालु, ननकाना साहिब और लाहौर के करेंगे... Puducherry Election: पुडुचेरी में INDIA गठबंधन की बढ़ी टेंशन, 'फ्रेंडली फाइट' से बिखर सकता है खेल!

कमरे से गायब थी नई नवेली दुल्हन, बेड पर पड़ा मिला एक मोबाइल.. खोलते ही ससुरालियों का ठनक गया माथा, माथा पीटने लगा पति

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक अजब-गजब खबर सामने आई है. यहां शादीशुदा महिला का गैर मर्द से चक्कर था. पति नौकरी के सिलसिले में बेंगलुरु में रहता है. पीछे से पत्नी अक्सर प्रेमी को घर बुलाती. एक रोज दोनों ने भागने का प्लान बनाया. प्रेमी अपनी प्रेमिका को लेने उसके घर आया. सामान पैक किया और दोनों भाग गए. लेकिन प्रेमी एक गलती कर गया. जिस कारण दोनों की करतूत का भंडाफोड़ हो गया.

मामला गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र के मिनवा गांव का है. जानकारी के अनुसार मिनवा के रहने वाले एक युवक की शादी छह महीने पहले महाराजगज के लेहड़ा क्षेत्र में हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद पति कमाने के लिए बेंग्लुरु चला गया. इधर गांव में उसकी नई नवेली पत्नी का अपने मायके के आसपास के किसी युवक से पुराना संबंध था.

वो अक्सर फोन कर युवक को मिलने के लिए बुला लिया करती थी. शुरू-शुरू में किसी को भी उस पर शक नहीं हुआ. लेकिन बाद में कुछ लोगों को शक होने लगा. दुल्हनिया के ससुराल वाले गोरखपुर शहर में रहते हैं. गांववालों के मुताबिक रविवार की रात उसने अपने प्रेमी को घर बुलाया. दोनों कुछ देर तक घर में रहे. इसके बाद वह युवक के साथ कहीं चली गई. फिर नहीं लौटी. इस दौरान युवक का मोबाइल दुल्हनिया के कमरे में छूट गया. उसी से यह बात कन्फर्म हुई कि दोनों का चक्कर था.

मोबाइल में क्या दिखा

मोबाइल में ससुरालियों ने दोनों के फोटो और मैसेज देखे. फिर नजदीकी थाने में जाकर तहरीर दे दी. पति को जब पत्नी की करतूत का पता चला तो वो फौरन घर आ गया. उसने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. पति बोला- अगर पत्नी को मैं पसंद ही नहीं था तो क्यों उसने मेरी जिंदगी बर्बाद की. प्रेमी से ही शादी कर लेती. यहां मैं परिवार की खातिर दूसरे राज्य में कमाने के लिए गया हूं. पीछे से वो यह गुल खिला गया.

मायके वालों को नहीं थी भनक

महिला के मायके वालों का कहना है कि उन्हें बेटी के अफेयर की कोई जानकारी नहीं थी. बेटी ने खुद ही इस रिश्ते के लिए हां की थी. उसकी हां के बाद ही शादी रखी गई. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दोनों की तलाश जारी है. उधर, इलाके में इस घटना की खूब चर्चा हो रही है.