ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

भाई की अंतिम विदाई पर सिंधिया के गले लगकर फफक फफक कर रोए MP के उर्जा मंत्री

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भाई देंवेद्र सिंह तोमर के निधन से सदमें में हैं। उनकी अंतिम श्मशान यात्रा मंगलवार को निकाली गई। जहां केंद्रीय मंत्री फफक फफक कर रोते दिखाई दिए। जैसे ही अंतिम यात्रा में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल होने पहुंचे। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर उनके गले लगकर फूंट फूंट कर रोने लगे। सिंधिया ने इस दौरान उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया और भगवान सिंह यादव सहित पार्टी और विपक्ष के नेता शामिल हुए।

अंतिम यात्रा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के बिरला नगर आवास से पुरानी छावनी निजी कृषि फॉर्म साडा रोड तक निकली। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। देर शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा…ये मेरे बहुत बड़ी क्षति हुई है। 40 साल पुराना हमारा संबध है, दिल आज बहुत भारी है। प्रद्युमन सिंह और उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शाक्ति दे। कोई 61 साल की उम्र जाता है, क्या जैसे देवेंद्र चले गए है।

उर्जा मंत्री के भाई देवेंद्र सिंह को रविवार को ग्वालियर के अपोलो हॉस्पिटल से हैदराबाद के लिए रैफर किया गया था। लेकिन रास्ते मे ही गंभीर हालत होने पर देवेंद्र सिंह तोमर की एयर एम्बुलेंस की भोपाल में इमर्जेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। भोपाल के चिरायु हॉस्पिटल में देवेंद्र तोमर का निधन हो गया था। ऊर्जा मंत्री के बड़े भाई देवेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष और चुनाव के कुशल रणनीतिकार के रूप में अपनी पहचान रखते थे।