ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

CM मोहन यादव ने PM मोदी से की सौजन्य भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के शुभारंभ के लिए किया आमंत्रित

नई दिल्ली/भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को प्रदेश में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को वर्ष 2025 में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नदी जोड़ो अभियान के अंतर्गत केन बेतवा लिंक परियोजना के भूमिपूजन के लिए भी प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से प्रदेश सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार अपने कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान की शुरुआत करने जा रही है जो 11 दिसंबर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा,  नारी, किसान और गरीब कल्याण की चिन्हित योजनाओं के माध्यम से शत प्रतिशत सैचुरेशन का लक्ष्य प्राप्त करना है।

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने जानकारी दी कि प्रदेश में 11 दिसंबर 2024 से 26 दिसंबर 2024 के बीच मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व आयोजित किया जाएगा जो प्रदेश के समग्र विकास और जनहित पर आधारित होगा।