ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

पुणे में विधायक के मामा किडनैप हुए, फिर ग्रामीण इलाके में पड़ा मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

पुणे शहर में सोमवार को दिनदहाड़े हुए एक सनसनीखेज मामले ने सभी को झकझोर दिया. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधान परिषद सदस्य और विधायक योगेश टिलेकर के सगे मामा सतीश बाघ का पहले अपहरण और फिर हत्या कर दी गई. इस घटना ने पुलिस और जनता में हड़कंप मचा दिया है.

पुणे के हड़पसर इलाके में सुबह करीब 6 से 6:30 बजे के बीच सतीश बाघ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. उसी दौरान चार से पांच अज्ञात लोग एक गाड़ी में आए और उन्हें धमकाकर जबरन अगवा कर लिया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें अपहरण का पूरा दृश्य कैद है.

पुलिस में अपहरण की शिकायत

अपहरण की जानकारी मिलते ही परिवार ने तुरंत हड़पसर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. मामला बीजेपी विधायक के परिवार से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई टीमों का गठन किया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनके रूट का पता लगाया जा रहा था. लेकिन, देर शाम पुणे ग्रामीण के यवत इलाके में सतीश बाघ का शव मिलने की खबर ने सबको चौंका दिया.

हत्या के पीछे निजी रंजिश!

पुणे पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है. पुलिस का मानना है कि यह हत्या किसी निजी रंजिश का नतीजा हो सकती है. पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है कि क्या उन्हें पहले से किसी धमकी का अंदेशा था. जमीन विवाद, निजी संबंध, या अन्य कारणों को भी जांच के दायरे में रखा गया है.

आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी

एडिशनल सीपी मनोज पाटिल ने बताया कि हत्या के मामले को सुलझाने के लिए 10 से अधिक टीमें बनाई गई हैं, जिनमें क्राइम ब्रांच की टीमें भी शामिल हैं. “हमें यकीन है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.”

इस घटना ने पुणे के स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है. विधायक के मामा की हत्या ने कानून-व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस पर अब इस केस को जल्द सुलझाने का दबाव है.