ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

पुष्पा के मेकर्स ने क्यों बदला वेब सीरीज का प्लान? फिल्म बनाकर छाप लिए 1230 करोड़

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान उठाया, कि बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स बह गए. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 880 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं मंडे को भारत के कलेक्शन में कमी आई है, पर बावजूद इसके अल्लू अर्जुन के आगे न तो जवान टिक पाया और न ही सनी देओल. पर क्या आप जानते हैं कि अबतक अगर दोनों फिल्मों का कलेक्शन जोड़ लिया जाए, तो 1230 करोड़ रुपये फिल्म कमा चुकी है. अभी इसमें और भी इजाफा होगा.

इसी बीच फिल्म में विलन बने फहाद फासिल ने मेकर्स की प्लानिंग का खुलासा कर दिया है. दरअसल मेकर्स कभी भी पुष्पा को फिल्म की तरह बनाना ही नहीं चाहते थे. उनका पूरा प्लान वेब सीरीज का था, तो क्यों बदला?

विलन बने फहाद फासिल ने क्या कहा?

पुष्पा 1 और पार्ट 2 में अपने परफॉर्मेंस से फहाद फासिल ने हर किसी का ध्यान खींच लिया था. इसी बीच उन्होंने बताया कि, मेकर्स पहले पुष्पा 1 या पुष्पा 2 बनाने का कोई प्लान नहीं कर रहे थे, केवल एक पुष्पा थी. फहाद फासिल ने कहा कि, उन्हें पहले पुलिस स्टेशन का सीन सुनाया गया था, फिर इंटरवल और फिर उनके किरदार का एक हिस्सा. कुल मिलाकर मेकर्स एक ऐसे शख्स की कहानी दिखाना चाहते थे, जिसकी कोई पहचान नहीं थी और उसे कोई जानता भी नहीं था. पर वो जिंदगी में सबकुछ हासिल करना चाहता है.