ब्रेकिंग
MP Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे, मुरैना में ससुर-दामाद समेत मंडला में 6 लोगों की द... Digital India in MP: अशोकनगर की पंचायत बनी मिसाल, वाई-फाई और सीसीटीवी से लैस गांव देख सिंधिया हुए इम... Satna Hospital News: सतना में किडनी चोरी का आरोप! ब्रेन ट्यूमर का होना था ऑपरेशन, मरीज के पेट में भी... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 4 वेदर सिस्टम सक्रिय, 30 जिलों में आंधी और झमाझम बारिश का रेड अलर... UCC Row: यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, गुजरात हाई कोर्ट में चुनौती देने का क... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के ड्राइवर और गनमैन पर जानलेवा हमला, पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत ... CSK vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने फिर भेदा चेपॉक का किला, IPL इतिहास में पहली बार घर में हारी चे... Junior Bachchan Parenting: अभिषेक बच्चन का बेटी आराध्या पर बड़ा बयान, बताया कैसे रखते हैं उसकी परवरि... Surat Textile Market Crisis: वैश्विक युद्ध की मार से सूरत का कपड़ा बाजार बेहाल, प्रोडक्शन में 30% तक... Induction Cooktop Science: बिना आग और बिना गर्म हुए कैसे पक जाता है खाना? समझें इंडक्शन के पीछे का प...

Diljit Dosanjh का इंदौर में लाइव कॉन्सर्ट, मंच से सुनाया Rahat Indori का शेर, टिकटों की कालाबाजारी पर दिया जबरदस्त जवाब

इंदौर: मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने इंदौर में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के विरोध के बीच रविवार शाम को लाइव कंसर्ट में खूब धमाल मचाई। दिलजीत दोसांझ ने श्री महाकाल की जय जय कार के साथ मंच पर शुरुआत की। शो की टिकट ब्लैक होने पर दिलजीत ने कहा कि मेरा कसूर थोड़ी है। टिकट ब्लैक हो रही है अब कोई 10 रु. की टिकट लेकर 100 रु. में बेच देगा तो कलाकार का क्या कसूर है।

इस दौरान दिलजीत ने अपने प्रोग्राम को मशहूर शायर राहत इंदौरी के नाम किया और एक उनके नाम का शेर भी सुनाया। वहीं मीडिया से कहा जितने इल्जाम लगाना है लगा लो मुझे बदनामी का कोई डर नहीं है। उन्होंने कहा कि यह कोई आरोप प्रत्यारोप कोई अब शुरू नहीं हुआ है जब से भारत में सिनेमा है तब से 10 का 20 होता आ रहा है।

वहीं दिनभर विरोध के बाद शाम को भी बजरंग दल के कार्यकर्ता आयोजन स्थल के पास डटे रहे। प्रशासन ने रात 10 बजे तक आयोजन की अनुमति दी थी। हालांकि तय समय पर कार्यक्रम खत्म होने के बाद बजरंग दल ने विरोध खत्म किया और मांग पूरी करने के लिए प्रशासन का आभार जताया। बता दें कि दल बजरंग ने शनिवार को दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के खिलाफ इंदौर में विरोध प्रदर्शन किया था।

विश्व हिंदू परिषद (वीपी) के सदस्य यश बचानी ने पहले कहा था कि बजरंग दल कॉन्सर्ट के विरोध में उतर सकता है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लगे शराब के स्टॉल और मांसाहार के स्टॉल को लेकर ज़्यादा विरोध जताया था। उनका कहना था कि सभ्य परिवार की महिलाएं और युवतियां शामिल होंगी, इसलिए यह वहां से हटाया जाए और कलेक्टर के आदेश के बाद उनको हटा दिया गया।