ब्रेकिंग
Junior Bachchan Parenting: अभिषेक बच्चन का बेटी आराध्या पर बड़ा बयान, बताया कैसे रखते हैं उसकी परवरि... Surat Textile Market Crisis: वैश्विक युद्ध की मार से सूरत का कपड़ा बाजार बेहाल, प्रोडक्शन में 30% तक... Induction Cooktop Science: बिना आग और बिना गर्म हुए कैसे पक जाता है खाना? समझें इंडक्शन के पीछे का प... Kharmas 2026 End Date: 14 अप्रैल को खत्म होगा खरमास, जानें कब से शुरू होंगे विवाह और शुभ मुहूर्त की ... India's Trade Partners: मिडिल ईस्ट और यूरोप नहीं, जंग के संकट में भारत के 'संकटमोचक' बने ये छोटे देश... MPCA Pension Scheme: महिला क्रिकेटरों के लिए महानआर्यमन सिंधिया का बड़ा ऐलान, अब हर महीने मिलेगी ₹12... Meerut Suspicious Death: मेरठ में क्या जहरीली शराब ने ली 3 की जान? परिजनों के आरोप और अफसरों के दावे... Bhopal Crime News: भोपाल में 'रील्स' वाले लुटेरों का आतंक, चाकू की नोक पर लूट और दहशत के लिए बनाया ल... Jammu Kashmir News: गांदरबल एनकाउंटर को लेकर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन; सरक... नासिक का 'भोंदू बाबा' रविंद्र गिरफ्तार, 100 से अधिक महिलाओं से दरिंदगी, मोबाइल से मिले 87 अश्लील वीड...

मजदूरों से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा, 20 से ज्यादा मजदूर हुए घायल

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया आपको बता दें कि मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया है, इस हादसे में 20 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए और 8 की हालत गंभीर है, घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर पिकअप वाहन में सवार थे और मटर तोड़ने के लिए जा रहे थे।

 अमरपुर गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित हुआ और पलट गया, जिससे यह हादसा हो गया। पिकअप वाहन में सवार कुछ लोगों को मामूली चोट आई। जिन्हें प्राथमिक उपचार करने के बाद घर रवाना कर दिया है। वहीं गंभीर घायल हुए आठ लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।