ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

दमिश्क में ईरानी दूतावास में घुसे विद्रोही, हिजबुल्लाह नेता का पोस्टर फाड़ा

सीरिया से राष्ट्रपति बशर अल असद के भागने के बाद लगभग पूरे सीरिया विद्रोही गुटों का कब्जा हो गया है. विद्रोही लड़ाकों के दमिश्क में दाखिल होते ही वहां के लोगों ने उनका स्वागत किया और जश्न मनाया. सीरिया में बशर अल असद का तख्तापलट ईरान के लिए किसी झटके से कम नहीं है. सीरिया सरकार में ईरान का बड़ा दाखिला रहता था और अब यहां सुन्नो गुटों के राज आने के बाद उसके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं.

ईरान के प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सीरियाई विद्रोहियों ने दमिश्क पर कब्जा करने के बाद ईरान के दूतावास पर हमला किया. सोशल मीडिया पर फुटेज में मारे गए हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह और मारे गए ईरानी कुद्स फोर्स के प्रमुख कासिम सुलेमानी का बैनर दिखाया गया है, जिसे भीड़ फाड़ रही है.

ईरान की एंबेसी पर हमले का मतलब

ईरान एंबेसी पर हमला कर विद्रोही और उनकी समर्थक भीड़ ने इस बात के संकेत दिए हैं कि सीरिया का नए युग में ईरान की जगह नहीं हैं. वहीं दूसरे और इजराइल भी सीरिया की सभी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है, इजराइल अधिकारियों का कहना है कि वह विद्रोही समूह की मूल विचारधारा के लिए चिंतित है. इजराइल को डर है कि कही विद्रोह समूह गोलान हाइट्स की ओर से इजराइल पर हमला न कर दें.