ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

Ratlam वाले वीडियो पर JK तक मचा घमासान, महबूबा मुफ्ती की बेटी ने हिंदुत्व पर कर दी आपत्तिजनक बात

 रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम से सामने आए धार्मिक नारे लगवाने का आपत्तिजनक वीडियो पर घमासान जम्मू-कश्मीर तक पहुंच गया है। वीडियो देखने के बाद जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया पर हिंदुत्व के खिलाफ टिप्पणी की है।

इल्तिजा मुफ्ती ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- हिंदुत्व एक बीमारी है। आगे लिखा कि यह सब देखकर भगवान राम भी अपना सिर शर्म से झुका लेंगे। बीते दिनों रतलाम का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें मुस्लिम बच्चों को चप्पलों से पीटा जा रहा है और जबरन जय श्रीराम बोलने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

वीडियो बनाने वाला नाबालिग पकड़ा गया

माणकचौक पुलिस ने तीन बच्चों से मारपीट कर उनसे धार्मिक नारे लगवाने के मामले का वीडियो बनाने के आरोपित 15 वर्षीय किशोर को भी हिरासत में लिया। उसे बाल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे भी बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।

थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया के नेतृत्व में टीम ने आरोपितों की खोजबीन शुरू की तथा वीडियो के आधार पर मारपीट व नारे लगवाने वाले 16 वर्षीय किशोर का पता लगाकर उसे छह दिसंबर को हिरासत में लेकर बाल न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया था। उससे पूछताछ कर वीडियो बनाने वाले सहआरोपित 15 वर्षीय किशोर की जानकारी मिली। इसके बाद रविवार को किशोर को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

यह है मामला

छह, ग्यारह व 13 वर्षीय बच्चे एक-डेढ़ माह घूमने अमृत सागर बगीचा क्षेत्र गए थे। वे तीनों निर्माणाधीन झूला स्थल के पास बैठे हुए थे। तभी अन्य लड़कों ने आकर उनसे उनके नाम पूछे थे तथा गालीगलोच कर थप्पड़ों व चप्पल से मारपीट की थी।

इस दौरान उन्हें पिटते हुए उनसे जय श्री राम नारे लगवाए गए तथा जान से मारने की धमकी दी गई थी। घटना का वीडियो भी बनाया गया। वे तीनों वहां से वे किसी तरह जान बचाकर भागकर घर चले गए थे। डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताया था। वीडियो बहुप्रसारित होने के बाद मामला उजागर हुअा था।

क्या है धार्मिक नारे लगवाने का पूरा मामला

उल्लेखनीय है मुस्लिम समाज के तीन बच्चों के साथ मारपीट कर नारे लगवाने का वीडियो गुरुवार शाम इंटरनेट मीडिया पर फैला था। इसके बाद बच्चों को लेकर उनके स्वजन व समाज के लोग थाने पहुंचे और मारपीट कर नारे लगवाने व वीडियो बनाने वाले के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग थी।

पुलिस को 13 वर्षीय बालक ने बताया था कि वह छह व ग्यारह वर्षीय दोस्त के साथ एक-डेढ़ माह पहले घूमने अमृत सागर बगीचा क्षेत्र गए थे। निर्माणाधीन झूला स्थल के पास तीनों बैठे हुए थे। तभी दो व्यक्ति आए और हमसे नाम पूछकर गाली गलौच करते हुए चप्पल से मारपीट करने लगे।

मारते-मारते जय श्री राम नारे लगवाए गए व जान से मारने की धमकी दी गई। वे मेरे दोस्तों को उठाकर ले जाने लगे थे। वहां से वे तीनों किसी तरह जान बचाकर भागे और घर चले गए थे। डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताया था।

नारे वाला वीडियो सामने आने पर स्वजन के साथ रिपोर्ट लिखाने आए हैं। पुलिस के अनुसार प्रकरण दर्ज कर वीडियो के आधार पर करीब 16 वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया गया है।