ब्रेकिंग
तेजस्वी यादव का 'मिशन झारखंड'! कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची दौरा; 5 अप्रैल को फूकेंग... झारखंड का महुआ अब बनेगा 'इंटरनेशनल ब्रांड'! फूड ग्रेन उत्पादन शुरू, दुनिया भर के बाजारों में मचेगी ध... लाखों का बजट और चौपाटी बनी पार्किंग! कोरिया के शिवपुर चरचा में सरकारी पैसे की बर्बादी का 'लाइव' नजार... कबीरधाम का फिर बजा डंका! काम देने में छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला बना कवर्धा; मिली बड़ी कामयाबी आजादी के 'अमृत काल' में ये कैसी मजबूरी? सूरजपुर में 1KM पैदल चलकर डबरी का गंदा पानी पीने को मजबूर ग्... भीषण सड़क हादसा: बस और कंटेनर की टक्कर से मची चीख-पुकार, 5 लोग गंभीर रूप से घायल; मलबे में फंसे रहे ... धमतरी के खेतों में उड़ेगा 'ड्रोन'! कलेक्टर की पहल से हाईटेक हुई खेती; किसानों की मेहनत होगी कम, मुना... रायपुर के बच्चों के लिए खुशखबरी! कला केंद्र में शुरू हो रहा खास समर कैंप, 3 चरणों में होगा 'फन और लर... MCB में वन विभाग का बड़ा एक्शन! अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर; अतिक्रमण हटाने पर मचा बवाल छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्रांति! अब मोबाइल पर मिलेगी पैथोलॉजी रिपोर्ट, 14 अप्रैल को जगदलपुर से पहली ...

इंदौर की सड़कों पर निकले सिंगर दिलजीत दोसांझ, 56 दुकान पर खाए पोहे – जलेबी

इंदौर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ रविवार को सुबह 56 दुकान पर पहुंचे और पोहे-जलेबी खाए, इस दौरान वहां फैंस की भीड़ लग गई थी, सिंगर दिलजीत ने भी मौके पर मौजूद सभी लोगों से मुलाकात की और सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। आपको बता दें कि शनिवार की शाम को दिलजीत दोसांझ इंदौर पहुंचे थे।

रविवार की शाम को C – 21 एस्टेट ग्राउंड पर उनका कंसर्ट होना है, पुलिस ने कंसर्ट को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर ली है। गौरतलब है कि दिलजीत दोसांझ भारत में ‘दिल-लुमिनाती टूर’ कर रहे हैं,इसी का एक शो इंदौर में आयोजित हो रहा है।

दिलजीत ने पलासिया चौराहा पर पहुंचकर साइकिलिंग करने वाले ग्रुप से भी मुलाकात की और उनको अपने शो के टिकट भी दिए हैं। दिलजीत का बाईपास स्थित सी 21 एस्टेट ग्राउंड पर शाम को कंसर्ट होने वाला है, इसे लेकर पुलिस ने ट्रैफिक प्लान भी तैयार कर लिया है और दोपहर 12 बजे से भारी गाड़ियों की एंट्री बंद कर दी जाएगी।