ब्रेकिंग
पेट्रोल पंप पर 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा! टंकी फुल कराई और बिना पैसे दिए रफूचक्कर हुआ ड्राइवर; देखें CCTV... पंजाब में वकीलों का 'हल्लाबोल'! जारी किया 'नो वर्क नोटिस', आज अदालतों में कामकाज रहेगा पूरी तरह ठप्प USA Trucking Crisis: पंजाबी ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द होने पर सुखजिंदर रंधावा का बड़ा बयान, केंद्र स... Adampur Airport News: बंद होने की खबरों पर एयरपोर्ट डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी! लाइव वीडियो में किया ... Punjab Politics: पूर्व सीएम भट्ठल ने अपनी ही पार्टी को घेरा! कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे पर उठाए ... सावधान! 'प्योर वॉटर' की बोतल खोलते ही उड़े होश; अंदर का नजारा देख आप भी पीना छोड़ देंगे पानी हरियाणा के किसानों की चांदी! अब फल-सब्जी खराब होने पर मिलेगा ₹50,000 प्रति एकड़ मुआवजा नूंह कंज्यूमर कोर्ट में 'घूसकांड' का आरोप! बार एसोसिएशन ने खोला मोर्चा; न्याय की कुर्सी पर सवाल कैथल में 'ऑपरेशन क्लीन' का धमाका! डेरा गरजा सिंह में पुलिस की रेड; 240 लीटर लाहण के साथ तस्कर ढेर खाद्य आपूर्ति विभाग में बड़ा 'धमाका'! जांच में खुली पोल, दो बड़े अधिकारियों की कुर्सी पर खतरा; जवाब ...

दतिया में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है, आपको बता दें कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई है। एक युवक गंभीर रूप से घायल है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना इंदरगढ़ – कामद रोड़ बुहारा की पुलिया के पास की है, प्राप्त जानकारी के अनुसार बदनपुर गांव का रहने वाले विशाल वर्मा ,विजय वर्मा और दीपक तीनों चचेरे भाई हैं।

तीनों पास के गांव बुहारा गए हुए थे वापस लौटते समय अज्ञात वाहन ने तीनों की बाइक में टक्कर मार दी, घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, यहां डॉक्टर ने विजय और दीपक को मृत घोषित कर दिया विशाल का अभी इलाज चल रहा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मामले की जांच में जुट गई है।