ब्रेकिंग
मॉक ड्रिल नहीं हकीकत! दुश्मन की सीमा में गिरा अमेरिकी पायलट, 48 घंटे के उस खौफनाक ऑपरेशन की पूरी कहा... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत! अगले 24 घंटे भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का ऑरेंज अल... सावधान रेल यात्री! आज बिलासपुर से रायपुर के बीच नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की प... 20 साल का साथ और आँखों में अंधेरा: बूढ़े 'छोटू' की जंगल में विदाई, रो पड़ीं सबकी आंखें Ambikapur Horror: अंबिकापुर में 'निर्भया' जैसी दरिंदगी से उबला शहर, सड़कों पर उतरी जनता; आरोपियों को... CG vs Telangana: ₹2,000 करोड़ के बिजली बिल पर ठनी! छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच आर-पार की जंग एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 26 साल पुराने घोटाले में पूर्व प्रबंधक अरेस्ट, ₹1 करोड़ 86 लाख के गबन का है ... भिलाई में छात्रा का आत्मघाती कदम: सुसाइड नोट में लिखा- 'मम्मी-पापा मुझे माफ करना', स्मृति नगर में भी... Chhattisgarh Mineral Revenue: छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग! खनिज राजस्व में रचा इतिहास, 2025-26 में हुई 1... Abujhmad Transformation: अबूझमाड़ में थमी नक्सली हिंसा, नारायणपुर के बेनूर से शुरू हुआ विकास का नया ...

घर में सो रही बुजुर्ग महिला को उठा कर ले गया आदमखोर तेंदुआ, नोच नोचकर खाया

धमतरी : धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक के ग्राम मोहंदी रेंज के उत्तर सिंगपुर के ग्राम मडेली के जंगलों में झाड़ियां के बीच 65 साल की बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला का घर कमारपारा जंगल से लगा हुआ है। वह अपने घर पर सो रही थी। तभी आदमखोर तेंदुआ ने महिला पर अटैक कर अपना शिकार बना लिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। लगातार इस क्षेत्र में जंगली जानवरों का आना-जाना लगा हुआ है। कई बार आदमखोर तेंदुआ के साथ ही 30 से 35 हाथियों का झुंड और भालुओं का आतंक इस क्षेत्र में लगातार बना हुआ है। आए दिन नई-नई घटनाएं सामने आ रही है जिससे आसपास के क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है।

वही इस घटना के बाद ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के टीम मौके पर पहुंची और महिला का शव का पंचनामा कर मगरलोड पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वन विभाग द्वारा मृतक महिला परिजनों को तात्कालिक 25000 रुपए सहायता राशि भी दी गई। इसके बाद मृतक महिला के पोस्टमार्टम के बाद 6 लाख की आर्थिक सहायता राशि भी वन विभाग के द्वारा मृतक महिला के परिजनों को दी जाएगी।

वन विभाग के डीएफओ कृष्णा जाधव ने जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि मृतक महिला जिनका नाम सुखबती हैं जो 65 वर्ष की थी और यह अपने घर पर सोई हुई थी। उसका कच्चे मकान का दरवाजा खुला था और इसी बीच आदमखोर तेंदुआ अपने शिकार बना लिया और घर पर सो रही बुजुर्ग महिला को उठाकर ले गया। बुरी तरह से नोच कर खा गया और महिला का आधा हिस्सा तेंदुआ ने खाकर निगल लिया।