ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

इंदौर में लाल कलर का अपर और काली टोपी पहनकर चेन स्नेचिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

इंदौर।  मध्य प्रदेश की इंदौर जिले की एरोड्रम थाना पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए मंदिर दर्शन करने जा रही वृद्ध महिलाओं के गले से सोने की चैन लूटने वाले तीन आरोपियों के साथ एक सुनार को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने पांच सोने की चैन जब्त की हैं जिसकी कीमत पांच लाख रुपए बताई जा रही है। दरअसल इन दिनों इंदौर शहर में चैन स्नेचिंग की घटना लगातार बढ़ती जा रही हैं वहीं एरोड्रम पुलिस ने 200 कैमरे की मदद से तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है, जो कि वृद्ध महिलाओं को निशाना बनाकर गले से सोने की चैन लूट कर भाग जाते थे।

वहीं डीसीपी विनोद मीणा ने बताया कि एरोड्रम थाना क्षेत्र में कुछ समय पहले चैन स्नेचिंग की घटना घटित हुई थी, जिसको लेकर पुलिस द्वारा करीब 200 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा। लूट का मास्टर माइंड आरोपी हिमांशू महिवाल को पकड़ा गया और पूछताछ की गई पूछताछ के दौरान हिमांशू महिवाल ने अपने साथी पियूष जैन, राहुल के साथ मिलकर पिछले एक वर्ष में एरोड्रम थाना क्षेत्र के अलावा अन्य थाना क्षेत्रों में चैन लूट की वारदात को अंजाम देना कुबूल किया है।

 बड़ी बात यह है कि लूट का मास्टर माइंड हिमांशु द्वारा लाल कलर का अपर , ब्लैक कलर की ट्राउजर और ब्लैक कलर की टोपी को लक्की मानकर इंदौर शहर में चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया करता था आरोपी हिमांशु का मानना था कि इस तरह के कपड़े पहनाकर लूट करने से कभी पकड़ा नहीं जाऊंगा और अपने दोनों साथियों को भी इसी तरह की ड्रेस पहनकर चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया करते थे, बहरहाल पुलिस आरोपियों से अन्य चैन स्नेचिंग की घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।