ब्रेकिंग
MP Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे, मुरैना में ससुर-दामाद समेत मंडला में 6 लोगों की द... Digital India in MP: अशोकनगर की पंचायत बनी मिसाल, वाई-फाई और सीसीटीवी से लैस गांव देख सिंधिया हुए इम... Satna Hospital News: सतना में किडनी चोरी का आरोप! ब्रेन ट्यूमर का होना था ऑपरेशन, मरीज के पेट में भी... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 4 वेदर सिस्टम सक्रिय, 30 जिलों में आंधी और झमाझम बारिश का रेड अलर... UCC Row: यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, गुजरात हाई कोर्ट में चुनौती देने का क... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के ड्राइवर और गनमैन पर जानलेवा हमला, पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत ... CSK vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने फिर भेदा चेपॉक का किला, IPL इतिहास में पहली बार घर में हारी चे... Junior Bachchan Parenting: अभिषेक बच्चन का बेटी आराध्या पर बड़ा बयान, बताया कैसे रखते हैं उसकी परवरि... Surat Textile Market Crisis: वैश्विक युद्ध की मार से सूरत का कपड़ा बाजार बेहाल, प्रोडक्शन में 30% तक... Induction Cooktop Science: बिना आग और बिना गर्म हुए कैसे पक जाता है खाना? समझें इंडक्शन के पीछे का प...

उज्जैन में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

उज्जैन।  मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर थाना क्षेत्र के ग्राम लिखोदा में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। सुबह 9 बजे हुए इस विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक महिला भी शामिल है। इस संघर्ष का वीडियो गुरुवार को सामने आया, जिसमें दोनों पक्षों के लोग आपस में मारपीट करते और एक-दूसरे पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, विवाद का कारण एक युवक-युवती के बीच प्रेम प्रसंग और लड़की को भगा कर ले जाने की घटना है। आरोप है कि इसी वजह से दोनों पक्षों के बीच यह खूनी संघर्ष हुआ। घटना के बाद सभी घायलों को बड़नगर के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें इलाज के लिए उज्जैन रैफर किया गया है।

एसडीओपी एमएस परमार से मिली जानकारी के अनुसार इस संघर्ष में शहजाद नामक युवक की मौत हो गई। शहजाद को जिला अस्पताल उज्जैन लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर मामला दर्ज किया है। एक रिपोर्ट में आबिद सहित 10 लोगों के खिलाफ और दूसरे पक्ष के सद्दाम की रिपोर्ट पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने हत्या, प्राणघातक हमला, बलवा और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। घायलों का इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।